NCR के इस शहर में होगी घरों की ई-नालीमी, 1.52 लाख से होगी बुकिंग की शुरुआत

NCR News : आज के समय में मिडिल क्लास लोगों के लिए घर खरीदना बेहद मुश्किल हो गया है और खासतौर पर एनसीआर में घर खरीदना लगातार मुश्किल होता जा रहा है, क्योंकि संपत्ति की कीमतें लगातार बढ़ रही है। अगर आप भी एनसीआर में घर (NCR News ) लेने का सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकात है, क्योंकि एनसीआर के इस शहर में घरों की ई-नीलामी होगी।
 

HR Breaking News  (NCR News) अगर आप भी दिल्ली एनसीआर से 2 से 3 घंटे की दूरी पर अपने घर लेने के सपने को पूरा करना चाहते हैं तो आपको बता दें कि अब एनसीआर के इस शहर में जल्द ही घरों की ई-नीलामी (E-auction of houses) की जाएगी, जिसमे कुछ फ्लैट लाखों में बिकते हैं और कुछ फ्लैट करोड़ों में बेचे जाते हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि इन फ्लैट्स की कीमत और डिस्काउंट के बारे में-

मुरादाबाद में निर्मित घर की होगी ई-नीलामी 


UPAVP घर खरीदने का सुनहरा मौका लेकर आया है। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर UPAVP मुरादाबाद में निर्मित घर की ई नीलामी (E-auction of house in Moradabad)  करने वाला है। कीमत की बात करें तो ई-नीलामी में इन घरों के लिए रिजर्व प्राइस की शुरुआत सिर्फ 30.48 लाख है। बता दें कि मुरादाबाद में यह घर लाजपत नगर योजना में है। इन घरों की ई-नीलामी 25 मार्च 2026 को हेल्ड की जाएगी। अगर ई-नीलामी में सिंगल बिडिंग मिली तो फिर से ई-नीलामी की जाएगी।

 

मुरादाबाद में होगी इतनी घरों की नीलामी


बता दें कि मुरादाबाद में कुल 9 घर नीलामी (house auction in moradabad)  के लिए मौजूद हैं, जिसमे सबसे कम 48.91 वर्ग मीटर वाली प्रॉपर्टी का कम रिजर्व प्राइस 30,48,959 रुपए के आस-पास है। जो ये घर लेना चाहते हैं तो आवेदकों को नीलामी के लिए 1.52 लाख टोकन मनी को जमा करना हेागा। 

 

ई-नीलामी में संपत्ति का रिजर्व प्राइस 


बता दें कि ई-नीलामी में 60.48 वर्ग मीटर की संपत्ति का रिजर्व प्राइस (reserve price of property)  35.53 लाख रुपए के आस-पास है और इनकी टोकन अमाउंट 1.77 लाख रुपए के पास है। इनमे से सबसे महंगी मिनी HIG प्रॉपर्टी (F-28) का प्राइस 37,56,288 रुपए है, जिसके लिए 1.87 लाख रुपए टोकन मनी का भुगतान करना होगा। Mini HIG फ्लैट्स HIG के मुकाबले थोड़े छोटे साइज के फ्लैट भी होते हैं, खासतौर पर इन घरों को अपर मिडिल क्लास के लिए तैयार किया गया है। Mini HIG में वैसे तो 2 से 3 कमरे और जरूरी सुविधाएं होती है। सभी फ्लैट्स फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद होंगे।

जानिए कितनी है फ्लैट की कीमत और टोकन अमाउंट


अगर फ्लैट्स की कीमत(price of flats)  और डिस्काउंट और टोकन मनी की बात करें तो प्रोपर्टी नंबर F-27, F-21, F-23, F-26 का क्षेत्रफल 48.91 Sqm होगी और इसका रिजर्व प्राइस 30,48,959 रुपये व टोकन मनी 1,52,448 रुपये होगी। संपत्ति नंबर F-14 का क्षेत्रफल 48.91 Sqm होगा। इस संपत्त्ति की कुल लागत 31,26,559 रुपये होगी और टोकन अमाउंट 1,56,328 रुपये, प्रोपर्टी नंबर F-22, F-24, F-25 का क्षेत्रफल 60.48 Sqm और कुल लागत 35,53,075 रुपये व टोकन मनी 1,77,654 रुपये होगी। प्रोपर्टी नंबर F-28 का क्षेत्रफल (Area of ​​property number F-28) 60.48 Sqm और इसकी कुल लागत 37,56,288 रुपये होगी और टोकन मनी 1,87,814 रुपये होगी। 

लाजपत नगर योजना की कनेक्टिविटी 


बता दें कि लाजपत नगर योजना कनेक्टिविटी (Lajpat Nagar Planning Scheme)  के मामले में बेस्ट है। यह दिल्ली-लखनऊ हाईवे से रणनीतिक तौर पर कनेक्ट हुआ है। यहां से दिल्ली और हापुड़ पहुंचना आसार है। दरअसल, आपको बता दें कि 33.7 किलोमीटर का मुरादाबाद बाईपास शहर के ट्रेफिक के झंझट से छुटकारा दिलाता है और प्रस्तावित यूपी-उत्तराखंड ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से इन दोनों राज्यों की दूरी 2.5 से 3 घंटे की रह जाएगी। बता दें कि लाजपत नगर योजना (Lajpat Nagar Scheme) से कटघर स्टेशन 1.4 से 1.6 किलोमीटर की दूरी पर है और मुरादाबाद जंक्शन 1.7 से 3.9 किलोमीटर की दूरी पर है। बता दें कि लाजपत नगर योजना से मुंडा पांडे एयरपोर्ट 16.9 किलोमीटर की दूरी पर है।

कब तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन व टोकन मनी जमा 


अगर आप भी फ्लैट के लिए रजिस्ट्रेशन व टोकन मनी (Registration and token money)  जमा करना चाहते हैं तो इसकी अवधि 09.03.2026 से शुरू हो चुकी है और 24.03.2026 तक तक चलेगी और ई-नीलामी (Bidding) की तिथि 25.03.2026 तय की गई है। वहीं, सिंगल बिडिंग पर ई-नीलामी की तारीख 27.03.2026 से 15.04.2026 तक है। 

कैसे होगा प्रोपर्टी का निस्तारण 


UPAVP के नियमों के अनुसार प्रोपर्टी का निस्तारण  (disposal of property) "जहां है जैसे है" के बेस पर किया जाएगा। आवेदक  चाहे तो इसका भुगतान 10 साल की किश्तों में कर सकते हैं। बता दें कि इन दकिश्तों पर ब्याज दर MCLR+1 प्रतिशत होगी। अगर ये इन्स्टॉलमेंट समय पर जमा नहीं होती है तो 2 प्रतिशत का एक्स्ट्रा चक्रवृद्धि ब्याज लगेगा। कोई अलोटी अपनी बची हुई किश्तों की धनराशि को समय से पहले एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं तो ऐसे में उन आवेदकों को प्रिंसिपल अमाउंट (Principal amount to applicants) में से 2 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा।