{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, जानें कहां कब आएगी लाइट

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है। पंचकूला में सरकार व कर्मचारियों के बीच बातचीत के बाद हड़ताल खत्म होने को लेकर सहमति बन चुकी है। हड़ताल खत्म होने को लेकर सांझा प्रेस वार्ता भी की गई है। वहीं, दूसरी तरफ इस बात को लेकर असमंझस है कि अब बिजली कब आएगी। चलिए जानते हैं कहां किस समय तक बिजली आ सकती है। 
 

HR Breaking News (Haryana Electricity News) हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की प्रस्तावित हड़ताल दूसरे दिन शाम को खत्म हो गई है। सरकार व बिजली यूनियन के कर्मचारी नेताओं के बीच हुई बैठक के बाद इसकी जानकारी खुद यूनियन के नेताओं व सरकार के बिजली मंत्री व मुख्य मंत्री की तरफ से दी गई है। बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कर्मचारी नेता देवेंद्र हुड्‌डा ने तुरंत प्रभाव से हड़ताल वापस लिए जाने का एलान कर दिया है। 

 


प्राइवेटाइजेशन के विरोध में सरकार और कर्मचारी
प्रेस वार्ता के दौरान कहा गया कि कर्मचारी प्राइवेटाइजेशन के विरोध में है। सरकार की तरफ से इसको लेकर कहा गया कि सरकार पहले से ही इसके खिलाफ थी और यह नियामक आयोग की तरफ से फैसला दिया गया था। इसमें कोई भी एप्लीकेशन डाल सकता है और यह एक स्वतंत्र बॉडी है। लेकिन कानूनी रूप से सरकार इसका विरोध करेगी और आगे भी बिजली महकमे में प्राइवेटाइजेशन न होने की बात पर सीएम व मंत्री विज कर्मचारी नेताओं की बातों से सहमत दिखाई दिए। 


कहां कब आएगी लाइट
कर्मचारी नेता की तरफ से प्रेस वार्ता के तुरंत बाद कर्मचारियों को हड़ताल खोलने व लाइट चालू करने की बात कही है। अब हड़ताल के तुरंत बाद काफी इलाकों में बिजली रिस्टोर हो चुकी है। वहीं, कई इलाकों में अभी भी बिजली आनी रहती है तो बता दें कि इन इलाकों में बिजली स्थिति पर निर्भर करती है कि किस वजह से बिजली कटी है। हड़ताल तुरंत खुलने के बाद कर्मचारी बिजली चालू करने के काम पर लग चुके हैं। जहां पर छोटा फॉल्ट होगा वहां, एक से दो घंटे में बिजली आने की संभावना है, वहीं जहां कुछ बड़ी समस्या होगी तो वहां तीन से चार घंटे में बिजली आ जाएगी। दो दिन के दौरान कर्मचारियों की तरफ से काम पर न आने के कारण कई जगहों पर फॉल्ट के बाद से लाइट बंद हुई है। ऐसे में तुरंत सभी जगह के फॉल्ट ठीक करना एक दम से संभव नहीं है। 

 


हर जगह प्राथमिकता से लाइट की जाएगी ठीक
बिजली निगम के कर्मचारियों के द्वारा हर जगह प्राथमिकता के आधार पर बिजली ठीक की जाएगी। कर्मचारी नेताओं की तरफ से कहा गया है कि अगर रात को भी काम पर लगे रहना पड़ेगा तो रहेंगे। लोगों को परेशानी हुई इस बात का उनको भी दुख है, लेकिन बात ऐसी आ गई थी कि हड़ताल करनी पड़ी। अब जनता को परेशानी न हो, इसके लिए बिजली निगम के कर्मचारी तुरंत प्रभाव से काम करेंगे और हर जगह बिजली रिस्टोर करने के लिए काम जोरों से किया जाएगा। हर क्षेत्र में रात साढ़े 9 बजे तक लाइट आने की उम्मीद है। 

वहीं, ज्यादातर गांवों में बिजली निगम की तरफ से बिजली कट की गई थी, तो वहां तुरंत प्रभाव से बिजली आनी शुरू हो जाएगी। वहीं, जहां 33KV लाइन की वजह से लाइट खराब है, वहां पर लाइट आने में देर रात तक का समय लग सकता है। एक साथ पूरी व्यवस्था को ठीक करना बिजली निगम के कर्मचारियों के लिए भी चुनौती रहेगा।