Employees News : देश के कई करोड़ कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, EPFO की ब्याज दरें जारी
Employees News : देशभर के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई है। ईपीएफओ से संबंधित ब्याज दरों को लेकर यह बड़ी खबर है। सरकार ने नई ब्याज दरें जारी कर दी हैं। ईपीएफओ अकाउंट के पैसे पर कर्मचारियों को अच्छा खासा ब्याज मिलता है। वहीं, कर्मचारियों के लिए पैसे जोड़ने का एक अच्छा माध्यम ईपीएफओ ही है।
HR Breaking News (Employees News) देश में करोड़ों कर्मचारियों के ईपीएफओ अकाउंट खुले हुए हैं। सैलरी लेने वाले कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने पीएफ के नाम पर पैसा कटता है, जोकि कर्मचारी भविष्य निधि के रूप में इकट्ठा होता रहता है। अब कर्मचारियों के लिए इस साल के लिए पीएफ के पैसे पर ब्याज की दरें जारी कर दी गई हैं।
ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव
देश में करोड़ों कर्मचारी सैलरी लेते हैं। इन कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO की ओर से फिलहाल के लिए ब्याज दरें जारी की गई हैं। इनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसको 8.25 फीसदी पर अपरिवर्तित रखा गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी (EPFO) की ओर से सोमवार को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कर्मचारियों की भविष्य निधि (EPF) जमा पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है, इस साल पिछले साल के बराबर ही ब्याज दरें हैं।
ब्याज दरों को लेकर लिया गया अहम फैसला
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की बैठक में ब्याज दरों पर फैसला हुआ है। इसमें पीएफ ब्याज दरों वैसे का वैसा रखा गया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज EPFO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है, जो फंड के प्रबंधन, निवेश और वितरण की निगरानी करता है।
ईपीएफ को लेकर एक और बड़ा फैसला
कर्मचारियों के ईपीएफ को लेकर ऑटोमेटिक क्लेम सेटेलमेंट के लिए एक प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। डॉ मनसुख मांडवीया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 339वीं बैठक की अध्यक्षता की केंद्रीय बोर्ड की ओर से वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ईपीएफो के ग्राहकों को 8.25% की ब्याज दरों की सिफारिश की गई है।
साथ में ₹1000 वाले या उससे कम की बकाया राशि वाले निष्क्रिय ईपीएफ खातों में ऑटोमेटिक क्लेम सेटेलमेंट शुरू करने के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है। इसमें 5.68 करोड़ रुपए की राशि वाले 1.33 लाख खाते शामिल किए जाएंगे।
कब क्या हुआ बदलाव
वहीं पिछले साल फरवरी में ईपीएफओ की ओर से वित्त वर्ष 2024-25 में ब्याज दर 8.25% बरकरार रखी गई थी। 2024 में वित्त वर्ष 2023-24 के बराबर की ब्याज दरें रखी गई थी। 2022-23 में 8.15% ब्याज दर थी जो 2023-24 में मामूली से बढ़ाई गई थी। ईपीएफओ बोर्ड की ओर से फैसले का असर करोड़ों खाता धारकों पर पड़ेगा।
रिटायरमेंट फंड पर उनके रिटर्न तय किए जाएंगे। वहीं सीबीटी के फैसले के बाद 2025-26 के ईपीएफओ जमा पर ब्याज दर के अनुमोदन के लिए वित्त मंत्रालय को भेज दिया गया है। सरकार की ओर से इसकी पुष्टि की गई है और 7 करोड़ से अधिक ईपीएफओ ग्राहकों के खातों में जमा राशि पर यहीं ब्याज दर मिलेगी।