Employees News : कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब समय से पहले मिलेगा वेतन
Employees News - कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, होली के त्योहार को देखते हुए सरकार ने समय से पहले वेतन जारी करने का फैसला किया है। इससे कर्मचारियों और पेंशनधारकों को आर्थिक सहूलियत मिलेगी और त्योहार की तैयारियां बिना किसी परेशानी के पूरी हो सकेंगी। तय तारीख से पहले सैलरी मिलने से कर्मचारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Employees News) यूपी के करीब 38 लाख कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। होली से पहले सभी कर्मचारियों को सैलरी और पेंशनधारकों को पेंशन (Pension to pensioners) मिल जाएगी। दरअसल, होली के मद्देनजर 28 फरवरी को ही वेतन और पेंशन जारी करने का फैसला लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और मुख्य व वरिष्ठ कोषाधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।
वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि 1 मार्च को सामान्य अवकाश है और 2 मार्च को होलिका दहन के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसे देखते हुए सभी राज्य कर्मचारियों (employees), सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों और कार्यप्रभारित कर्मचारियों को फरवरी माह का वेतन 28 फरवरी को ही जारी किया जाएगा। इसके साथ ही कोषागारों से पेंशन प्राप्त करने वाले पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों (family pensioners) को भी 28 फरवरी को ही पेंशन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया गया है।
होली से पहले शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मियों को मिलेगा वेतन-
वहीं योगी सरकार (yogi government) ने बेसिक और माध्यमिक शिक्षा से जुड़े शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मियों को होली से पहले वेतन और मानदेय देने के आदेश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी (Director General of School Education Monika Rani) ने बुधवार को इस संबंध में सभी जिलों को निर्देश भेज दिए हैं।
बेसिक, माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता निदेशकों के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्राधिकरण के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि 2 मार्च को होलिका दहन और 4 मार्च को रंगोत्सव होली से पहले कार्यालयों में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों-चाहे वे स्थायी हों, प्रतिनियुक्ति पर हों, आउटसोर्सिंग, संविदा या दैनिक वेतनभोगी-सभी को वेतन या मानदेय का भुगतान समय पर कर दिया जाए।
शिक्षक संघ ने फैसले का किया स्वागत-
उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ (Uttar Pradesh BTC Teachers Association) के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इस फैसले का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह में होली को देखते हुए प्रदेश के सभी राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों और मानदेय कर्मियों को फरवरी माह का वेतन होली से पहले, इसी महीने के अंत में देने की मांग की गई थी। इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर भी मांग रखी गई थी।