Employees Salary Hike : कर्मचारियों का 2.78 फिटमेंट फैक्टर होने से कितनी बढ़ेगी सैलरी, यह रहेगा गुणा गणित
Employees Salary Hike : कर्मचारियों के लिए नए वेतन आयोग पर एक और आंकड़ा सामने आ रहा है। कर्मचार तीन से साढ़े तीन का फिटमेंट फैक्टर मांग रहे हैं। परंतु, अब फिटमेंट फैक्टर को लेकर एक नया आंकड़ा आ रहा है। इस बार 2.78 का फिटमेंट फैक्टर रखा जा सकता है। ऐसा होता है तो जानिए कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा।
HR Breaking News (Employees Salary Update) कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग के आंकड़े सामने आ रहे हैं। नया वेतन आयोग अभी अपना काम कर रहा है। रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऐसे में कर्मचारी यह जानने के लिए उत्सुक है कि उनको कितना लाभ मिलेगा। कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ौतरी काफी अहम रहने वाली है। चलिए जानते हैं नए आंकड़े के अनुसार सैलरी में कितनी बढ़ौतरी हो सकती है।
1.29 लाख कर्मचारियों को होगा लाभ
केंद्रीय कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में काफी लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ दिलाया जाएगा। नए वेतन आयोग में इनकी पेंशन और सैलरी में बढ़ौतरी होना तय है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों की सैलरी में किस प्रकार से वृद्धि होगी।
इस दिन से लागू होगा 8वां वेतन आयोग
8वें वेतन आयोग (8th pay commission latest update) के लागू होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है। नए वेतन आयोग में कर्मचारियों को फिटमेंट फैक्टर के आधार पर सैलरी में बढ़ौतरी का लाभ दिया जाएगा। 1 जनवरी 2026 से नया वेतन आयोग प्रभावी माना जाएगा।
परंतु, नया वेतन आयोग लागू होने में अभी समय लगेगा। इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए सरकार की ओर से 18 महीने का समय मांगा गया है। 2027 के मध्य तक नया वेतन आयोग (new pay commission) लागू किए जाने की घोषणा की जा सकती है। इसके लिए सरकार को वित्त का प्रबंध भी करना होगा।
सीधा असर पड़ेगा सरकारी खजाने पर
कर्मचारियों की सैलरी (Salary Hike Update) में बढ़ौतरी के लिए सरकार को बजट भी तैयार करना होगा। इस फाइनेंशियल ईयर में अगर 8वां वेतन आयोग लागू होता है तो इसी बजट में सरकार 8वें वेतन आयोग का जुगाड़ कर देगी। वहीं, अगर अभी नया वेतन आयोग लागू नहीं होगा तो सरकार अगले वित्त वर्ष में धन का प्रबंध करेगी। फाइनेंशियल ईयर 2028 में नया वेतन आयोग लागू होने की उम्मीद है। बता दें कि 7वें वेतन आयोग की घोषणा 6 महीने की देरी से हुई थी, इससे कर्मचारियों की सैलरी का वित्त में 20 प्रतिशत बोझ बढ़ा था।
8वें वेतन आयोग में देरी का कारण
नए वेतन आयोगे (kab lagu hoga 8th pay commission) में देरी का कारण काफी स्पष्ट है। सरकार की ओर से नए वेतन आयोग का गठन किया जा चुका है। अभी रिपोर्ट तैयार करने में समय लगेगा। कम से कम 18 महीने का समय लग सकता है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद सरकार की ओर से इसका अध्ययन, सबमिट, रिव्यू और अप्रूव किया जाना है। ऐसे में 2027 के अंत या 2028 के शुरुआत तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है।
2.78 के फिटमेंट फैक्टर से कितनी होगी बढ़ौतरी
कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ौतरी को लेकर नया आंकड़ा आया है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (fitment factor update) 2.57 रखा गया था। इस फिटमेंट फैक्टर के बढ़ने से मिनिमम बेसिक सैलरी 7 हजार से बढ़कर 18000 रुपये हो गई थी। वहीं, इस बार फिटमेंट फैक्टर 2.78 रहने का अनुमान सामने आया है।
हालांकि यह कन्फर्म नहीं है। अगर यह लागू होता है तो नई बेसिक सैलरी 50,040 रुपये हो जाएगी। यह न्यूनतम बेसिक (New Basic Salary) सैलरी होगी। बाकी कर्मचारी भी अपने बेसिक सैलरी को इससे मल्टीप्लाय करके नई बेसिक सैलरी निकाल सकते हैं।