{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Employees Salary : कर्मचारियों की 5 दिन पहले आएगी सैलरी और पेंशन, सरकार के निर्देश जारी

Employees Salary : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर आई है। कर्मचारियों की सैलरी अब 5 दिन पहले आएगी। सरकार ने इसको लेकर निर्देश भी जारी कर दिए हैं। कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर्स की पेंशन भी 5 दिन पहले ही खाते में आ जाएगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 

HR Breaking News (Employees Salary Update) देश के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। कर्मचारियों को इस बार 5 दिन पहले सैलरी मिलेगी। यानी कि 25 सितंबर को ही इस बार खाते में पेंशन और सैलरी आ जाएगी। वहीं, मजदूरों की मजदूरी भी 5 दिन पहले ही जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में- 

 

 

बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लिए फैसला 


केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employees) के लिए सरकार की तरफ से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बैंक कर्मचारियों की तरफ से 5 डे बैंकिंग शुरू करने की मांग की जा रही है। वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी आम तौर पर एक दो दिन पहले आ जाती है। कर्मचारियों की हड़ताल 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है। ऐसे में सरकार ने कहा है कि देशव्यापी बैंक हड़ताल (Bank Strike) को देखते हुए, सितंबर 2026 की सैलरी शुक्रवार 25 सितंबर को ही जारी की जा सकती है। 

 

 

मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए निर्देश (Employees Salary Update)


केंद्रीय वित्त मंत्रालय की तरफ से भी इसको लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाऊंट्स की तरफ से एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया है। इसमें डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (Finance Department) से मिली जानकारी के आधार पर फैसला लिया गया है। इसमें यही कहा गया है कि हड़ताल के चलते 25 सितंबर को कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन बांटी जा सकती है। 

 


दूसरी तरफ रविवार को खुलेंगे बैंक (banks will open on Sunday)


वहीं, इस आदेश के बीच यह भी फैसला लिया जा चुका है कि रविवार को बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में विभागों की तरफ से सैलरी रविवार को भी जारी की जा सकती है। हालांकि मेमोरेंडम में कहा गया है कि तीन दिन की नेशनल वाइड हड़ताल है, ऐसे में पेंशनभोगियों की पेंशन और कर्मचारियों की सैलरी 25 सितंबर को जारी की जा सकती है। ताकि किसी कर्मचारी पर इस हड़ताल का विपरित असर न पड़े और उनके वेतन में देरी न हो।