Expressway Update: 15 गांवों की जमीन पर बनेगा औद्योगिक कॉरिडोर, 2200 हेक्टेयर भूमि पर होगा विकास
Expressway Update: हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि 15 गांवों की जमीन पर नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। लगभग 2200 हेक्टेयर भूमि पर बनने वाले इस कॉरिडोर में बड़े वेयरहाउस और कंपनियों की इकाइयां स्थापित की जाएंगी। जिससे स्थानीय रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।
HR Breaking News, Digital Desk- (Expressway Update) नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे जनपद के युवाओं के लिए आने वाला समय रोजगार के नए अवसर लेकर आने वाला है। जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे जनपद की दो तहसीलों में औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। बुलंदशहर और स्याना तहसील में यह कॉरिडोर आकार लेगा। विशेष रूप से स्याना क्षेत्र अब औद्योगिक गलियारे के जरिए विकास की नई कहानी लिखेगा।
लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे विकसित औद्योगिक गलियारा युवाओं के लिए नए रोजगार अवसर पैदा करेगा। केंद्र और प्रदेश सरकार इस एक्सप्रेस-वे के माध्यम से सड़क नेटवर्क को मजबूत कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के ड्रीम प्रोजेक्ट, जेवर एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर जनपद में औद्योगिक कॉरिडोर आकार लेता नजर आएगा।
शासन ने प्रशासन को एयरपोर्ट लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बुलंदशहर और स्याना तहसील में नया औद्योगिक गलियारा (New industrial corridor in Syana tehsil) विकसित करने के लिए निर्देश जारी किए हैं।
जिले में औद्योगिक कॉरिडोर के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे के किनारे बुलंदशहर और स्याना तहसील के 15 गांवों से लगभग 2200 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जाएगी। इस कॉरिडोर में बड़े वेयरहाउस और प्रमुख कंपनियों की इकाइयां स्थापित की जाएंगी।
भले ही जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar International Airport) जिले में नहीं है, लेकिन इसका सीधा लाभ बुलंदशहर को मिलेगा। प्रशासन ने पिछले महीने जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga expressway) तक लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी थी।
जल्द ही किसानों की सहमति के आधार पर जमीन का बैनामा शुरू हो जाएगा। औद्योगिक गलियारा विकसित (Developing an industrial corridor) होने से जिले के युवाओं को रोजगार की तलाश में दूर जाने की जरूरत नहीं होगी। यह गलियारा स्थानीय रोजगार के अवसर पैदा करने के साथ ही लोगों की जिंदगी में नई रफ्तार लाएगा। लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे के जरिए जिले में औद्योगिक कॉरिडोर के लिए तीन गुना अधिक जमीन खरीदी जाएगी।
जनपद में लिंक एयरपोर्ट एक्सप्रेस-वे (Link Airport Expressway in the district) के किनारे बुलंदशहर और स्याना तहसील के 15 गांवों में 2200 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। इस संबंध में शासन से आवश्यक पत्र भी मिल गया है।
-प्रमोद कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन