Delhi-NCR के प्रमुख शहर में बढ़ेगी सुविधा, 4 रुट्स पर चलेगी बस
Delhi-NCR - दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख शहरों में अब यात्रा करना और आसान होगा। दरअसल, ग्रेटर नोएडा में चार रूटों पर 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसें (electric buses) चलाई जाएंगी। इससे न केवल यात्रियों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि स्थानीय क्षेत्रों और सरकारी दफ्तरों तक पहुंच भी बेहतर होगी...आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है इन बसों का रूट-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) ग्रेटर नोएडा में रहने और यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। यहां चार रूटों पर 15 से अधिक इलेक्ट्रिक बसों (electric buses) का संचालन शुरू किया जाएगा। इसकी तैयारियां प्राधिकरण द्वारा तेज कर दी गई हैं, जबकि बसों का संचालन उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा किया जाएगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी के मुताबिक, परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत पूरी हो चुकी है और प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। ई-बस संचालन में होने वाले घाटे की भरपाई प्राधिकरण करेगा। तय किए गए चार मार्गों पर बसें चलने से अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा, पी-3 सहित अन्य आवासीय और सरकारी क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे।
ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट के बीच अब सफर करना आसान हो जाएगा। फिलहाल, यहां सार्वजनिक परिवहन की कोई सुविधा नहीं है। प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह के अनुसार, ई-बसों के संचालन की तैयारियां चल रही हैं। इसके साथ ही बस संचालन से पहले बस स्टैंड (bus stand) की मरम्मत और नवीनीकरण का काम भी किया जाएगा।
बस संचालन के लिए चुने गए रूट-
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट (greater noida west) में गौड़ सिटी-1 व 2 के बीच से चार मूर्ति चौक, 130 मीटर चौड़ी सड़क, प्राधिकरण गोलचक्कर, सिटी पार्क, अल्फा-1,2 कमर्शियल बेल्ट, परी चौक व यमुना एक्सप्रेसवे होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर।
- गौड़ सौंदर्यम सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट से चार मूर्ति, 60 मीटर चौड़ी सड़क, बिसरख, कच्ची सड़क, सूरजपुर घंटाघर चौक, कलेक्ट्रेट, एलजी चौक, जगत फार्म, परी चौक, पी-3, यथार्थ अस्पताल, अपोलो, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से होते हुए नोएडा एयरपोर्ट।
- छपरौला फ्लाईओवर से 130 मीटर सड़क, सिरसा गोलचक्कर, गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट।
- ग्रेटर नोएडा के मकौड़ा गोलचक्कर से बीटा-1, 2, जगत फार्म, एलजी चौक, शारदा विश्वविद्यालय, इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा- ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के गलगोटिया अंडरपास से होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport)।
ईवी चार्जिंग स्टेशन की जरूरत-
नोएडा में लगातार बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन (Charging stations for electric vehicles) की कमी समस्या बनती जा रही है। सीमित स्टेशन होने के कारण लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या को दूर करने के लिए नोएडा फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट (Noida Federation of Apartment) ऑनर्स एसोसिएशंस के सचिव और एक्सोटिका फ्रेस्को सोसाइटी के महासचिव सुरोजीत दास गुप्ता ने सांसद डॉ. महेश शर्मा को पत्र भेजकर सेक्टर-137 में सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की मांग की है।