Fastag price : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे टोल टैक्स के नियम, पूरी तरह कैश लैश नियम लागू

Fastag price : जब भी वाहनचालक राष्ट्रीय राजमार्ग या फिर हाईवे से सफर करते हैं तो वाहनचालको को टोल टैक्स के नियम का पालन करना होगा और टोल का भुगतान करना होगा। अब नए फाइनेंशियल ईयर से यानी 1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियम में बड़ा बदलाव होने वाला है और पूरी तरह कैश लैश नियम (Fastag cash lash rule) को लागू किया जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

 

HR Breaking News (Fastag price) वाहनचालक अक्सर नेशनल हाईवे पर सफर करते समय टोल से बचने के लिए FASTag का इस्तेमाल करते हैं। अब कुछ ही दिनों में फाइनेंशियल ईयर शुरू होने वाला है और जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियम (toll tax rules) में बदलाव हो जाएगा। अगर आप अक्सर हाईवे पर गाड़ी चलाते हैं तो आपके लिए कैश लैश नियम जानना जरूरी हो जाता है। 

 


इन वाहन चालकों की बढ़ेगी परेशानी


दरअसल,  आपको बता दें कि टोल प्लाजा पर इनएक्टिव फास्टैग (Inactive Fastag at toll plaza)  या बिना UPI वाले वाहन चालकों की अब टेंशन बढ़ने वाली हैं। NHAI की ओर से नेशनल एक्सप्रेसवे व हाईवे पर मौजूद लगभग 1150 टोल प्लाजा पर निर्देश (Instructions at toll plaza)  भेज दिए गए हैं। निर्देश दिए गए हैं कि अब फाइनेंशियल ईयर 2026-2027 यानी एक अप्रैल से टोल टैक्स इन निर्देशों के बाद पूरी तरह से कैशलेस होने वाला है।

 

UPI  से होगा टोल टैक्स का भुगतान 


अब नए नियमो के अनुसार वाहनचालको को फास्टैग एक्टिव रखते हुए  टोल टैक्स का भुगतान करना होगा या फिर टोल बूथ पर बार कोड से UPI के जरिए टोल टैक्स का भुगतान (Pay Toll Tax Using UPI) करना होगा। इसके लिए वाहनचालकों को एंड्रायड फोन रखना जरूरी होगा। नकद या अन्य किसी कंडिशन में टोल क्रॉस करना आसान  नहीं होगा।


 NHAI की ओर से गैर कर्मशियल व्हिक्लस (non commercial vehicles) के लिए दिया गया सालाना पास 3000 रुपये में एक  साल या 200 टोल प्लाजा क्रॉस करने की सुविधा में भी बदलाव किया गया है। अब इस पास को खरीदने के लिए वाहनचालको को 75 रुपये अधिक देने होंगे। यानी अब पास की कीमतें 3000 रुपये से बढ़कर अब 3075 रुपये रुपये हो जाएंगे। 

कब से शुरू होगी नई व्यवस्था 


जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों के सालाना पास अभी एक्टिव (annual pass active) हैं। उन्हें अभी एक्स्ट्रा रुपये का भुगतान नहीं करना होगा, क्योंकि अब इस नई व्यवस्था की शुरुआत अप्रैल से रिचार्ज कराने वाले गैर व्यवसायिक वाहनों पर होगी। कानपुर-इटावा हाईवे (Kanpur-Etawah Highway) पर मौजूद टोल प्लाजा अनंतराम संयुक्त महाप्रबंधक का कहना है कि प्राधिकरण से जो पात्र आए हैं, उसके मुताबिक 1 अप्रैल से टोल प्लाजा पर कैश से पेमेंट की सुविधा खत्म हो जाएगी और केवल फास्टैग या यूपीआइ से ही टोल का भुगतान होगा।