हरियाणा के पांच और शहरों को गुरुग्राम की तर्ज पर किया जाएगा विकसित
HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा सरकार प्रदेश में गुरुग्राम (gurugram ki trj pr vikshit hoge y sehar) के अलावा नए औद्योगिक और तकनीकी केंद्र विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सिंगापुर दौरे के दौरान 12 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की। सरकार की योजना पंचकूला, करनाल, हिसार (hisar news), सोनीपत (sonipat news), रोहतक (rohtak news) को भी बड़े कारोबार तकनीक रोजगार के नए केंद्र के रूप में विकसित करने की है।
युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेगें
सिंगापुर (CM Saini ka Singapore dora) बिजनेस फोरम के तहत हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने कंपनियों को हरियाणा में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम ने वैश्विक कंपनियों के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है। अब इसी तरह की कारोबारी सुविधा प्रदेश के दूसरे शहरों में भी विकसित करने पर जोर है। इससे इन शहरों में निवेश आने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
निवेश को बढ़ाने के लिए पॉलिसी तैयार
बैठक (haryana latest news) में सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स, ग्रीन एनर्जी, डेटा सेंटर, मैन्युफैक्चरिंग, वेयरहाउसिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने हरियाणा की भौगोलिक स्थिति मजबूत औद्योगिक आधार और दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR) से नजदीकी को निवेश के लिए बड़ी ताकत बताया। सरकार डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए डेटा सेंटर पॉलिसी 2026 तैयार कर चुकी है। इसमें निवेशकों को जमीन, बिजली, आधारभूत ढांचे और सरकारी मंजूरियों से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रावधान है।
हिसार में डिफेंस सेक्टर पर रहेगा फोकस
जानकारी के अनुसार सिंगापुर (hisar mein defence sector bnega) में हुई चर्चा में हिसार के आसपास डिफेंस सेक्टर में निवेश की संभावना पर बात हुई है। इसके अलावा प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर और नई तकनीक को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। सरकार का लक्ष्य उद्योगों को सुविधाएं देने के साथ उन्हें तेजी से काम शुरू करने के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना है।
पंचकूला से रोहतक तक बनेंगे ग्रोथ सेंटर
सरकार की योजना गुरुग्राम (gurugram latest news) पर उद्योग और तकनीकी कारोबार का दबाव सीमित रखते हुए दूसरे शहरों में भी नए ग्रोथ सेंटर तैयार करने की योजना है। पंचकूला, करनाल, हिसार, सोनीपत, रोहतक में युवा, बेहतर सड़क संपर्क को अपेक्षाकृत कम लागत को निवेश के लिए फायदे के तौर पर पेश किया गया है।