Ghaziabad New Metro Line : गाजियाबाद के इस इलाके में चलेगी मेट्रो, जाने पूरा रूट प्लान

New Metro Line : गाजियाबाद में पिछले काफी सयम से प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब गाजियाबाद के इन इलाकों में मेट्रो चलने वाली है। इसकी वजह से इन इलाकों (Metro Line Project) को लाभ होने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (New Metro Line) गाजियाबाद में अब मेट्रो की सुविधा मिलने वाली है। इसकी वजह से गाजियाबाद के बाद इन इलाकों को लाभ होने वाला है। प्रस्तावित रूट के शुरू होने से न सिर्फ आवागमन आसान होगा, बल्कि आसपास (New Metro Line Project) के इलाकों में व्यापार, रोजगार और रियल एस्टेट को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। मेट्रो कनेक्टिविटी मिल जाने के बाद स्थानीय निवासियों को राजधानी और अन्य प्रमुख क्षेत्रों तक पहुंचने में कम समय लगेगा। खबर में जानिये इस बारे में।

 


इन इलाकों में रहने वालों को होगा लाभ-

 

गाजियाबाद के लोनी समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि यहां पर शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (Metro Line in Ghaziabad) ने अन्य विभागों के साथ मिलकर एक कमेटी का निर्माण किया है। इस कमेटी ने इस प्रोजेक्ट को परवान चढ़ाने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है।


अधिकारियों ने दी जानकारी-

अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस सर्वे में सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। इसकी वजह से प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार की जाएगी। गाजियाबाद में मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। रेड और ब्लू लाइन (Ghaziabad Metro Line) के बाद अब लोनी में पिंक लाइन का विस्तार होने वाला है। पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट को लेकर जीडीए सचिव ने कई विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की थी। अब जीडीए ने इस रूट की फिजिबिलटी देखने के लिए एक कमेटी को बना लिया है।


फिजिकल सर्वे की हुई शुरुआत-

इस कमेटी में जीडीए, आवास विकास परिषद, यूपीसीडा, नगर निगम और लोनी नगर पालिका के सदस्यों को शामिल किया गया है। इसके साथ ही में इस कमेटी ने प्रोजेक्ट का फिजिकल सर्वे शुरू कर दिया है। जीडीए (GDA New Project) अधिकारी ने बताया है कि लगभग साढ़े 12 किलोमीटर लंबे इस विस्तार रूट का सर्वे करने के दौरान कई बिंदुओं का अध्ययन किया जाने वाला है। अधिकारियों ने बातया है क लगभग एक महीने में सर्वे रिपोर्ट तैयार कर इस प्रोजेक्ट (New Metro Line in Ghaziabad) की रूपरेखा तैयार की जाएगी, इसके बाद इसको आगे बढ़ाया जा सकेगा।


मजलिस पार्क तक फैली हुई है पिंक लाइन-

मंडोला विहार तक पिंक लाइन आने से लोनी क्षेत्र के लोग मजलिस पार्क तक सफर कर सकते हैं। पिंक लाइन मजलिस पार्क (Pink Line Majlis Park) तक है। साथ ही में पिंक लाइन अन्य लाइनों से भी इंटरचेंज कनेक्ट किया जा सकेगा। इस स्थिति में दिल्ली के सभी हिस्सों में जाने की सुविधा आसान हो जाएगी।


पिंक लाइन का होगा विस्तार-

शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो की पिंक लाइन का विस्तार होने की वजह से इंद्रापुरी, लाल बाग, आर्य नगर, प्रेम नगर, लक्ष्मी गार्डन, गिरी मार्केट, अपरकोट, खन्ना नगर, रामेश्वर पार्क, अशोक विहार, पूजा कॉलोनी, पाबी सादकपुर, (New Metro line) मंडोला विहार, मंडोला, पंचलोक, दौलत नगर कॉलोनी, रूप नगर, मुस्तफाबाद, न्यू विकास नगर समेत अन्य कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को फायदा होने वाला है। इनका आवागमन आसान हो जाएगा।


मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग-

विवेक कुमार मिश्रा, सचिव, जीडीए, लोनी के शिव विहार से मंडोला विहार तक मेट्रो का विस्तार करने की प्लानिंग कर ली है। इस परियोजना को आगे बढ़ाने (New Metro Line News) के लिए कई विभागों की संयुक्त कमेटी को बनाया है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट के रूट का फिजिकल सर्वे भी शुरू कर दिया गया है।