हरियाणा में 63,621 किलोमीटर सड़कों की GIS मैपिंग पूरी, हर जिले में बनेगी मॉडल रोड
Haryana News - हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों, शहरों और कस्बों को जोड़ने के लिए सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब प्रदेश में सड़कों की खराब हालत की शिकायत मिलने के बाद अधिकारियों को 10 दिन के अंदर समाधान करना होगा।
HR Breaking News - हरियाणा में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश को दूसरे राज्यों के साथ जोड़ने के लिए नए हाईवे और एक्सप्रेस से बनाए जा रहे हैं। वहीं जिले और कस्बों की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए पुरानी सड़कों की हालात को सुधारने की योजना बनाई गई है।
CM ने की सड़क संबंधी शिकायतों और निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा -
हरियाणा (Haryana news) में सड़क की खराब हालत या मरम्मत में देरी की शिकायत मिलने पर अधिकारियों को 10 दिन के अंदर समाधान करना होग। अगर निर्माण में घटिया सामग्री या कोई गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित विभाग के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। शनिवार को CM नायब सिंह सैनी ने सड़क संबंधी शिकायतों और निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा की है और अधिकारियों को आदेश दिए हैं।
सड़क निर्माण करने वाली एजेंसी को देनी होगी ये जानकारी - (Latest News)
सड़क का निर्माण करने पर एजेंसी को कई महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना होगा। सड़क निर्माण स्थल पर बोर्ड लगाकर निर्माण एजेंसी का नाम, काम पूरा होने की तारीख, दोष दायित्व अवधि और संबंधित अधिकारियों के नाम और मोबाइल नंबर देने होंगे।
तय समय से पहले सड़क खराब हुई तो होगी कड़ी जांच -
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि अगर तय समय से पहले सड़क खराब हो जाती है तो इसकी जांच की जाएगी और लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी के प्रदर्शन को उसकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने तिलों की बजाय RCC या तारकोल से सड़क बनाने और सभी विभागों में लोक निर्माण विभाग के गुणवत्ता मानक अपनाने के आदेश दिए हैं।
हर जिले में बनेगी एक मॉडल रोड-
अब लोक निर्माण विभाग प्रदेश के हर जिले में एक मॉडल रोड (Model Road) तैयार कर रहा है। 18 फीट से ज्यादा चौड़ी सड़कों पर रोड मार्किंग, किनारो की लाइन और मोड को बेहतर बनाया जाएगा। इसके अलावा गुरुग्राम में 10 आईकॉनिक सड़क (Iconic Road) बनाई जाएंगी। इनमें स्मार्ट लाइट, बैठने की सुविधा, हरियाली, दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर और जागरूकता संदेशों की व्यवस्था की जाएगी।
63,621.53 किलोमीटर सड़कों की GIS मैपिंग पूरी -
ताजा रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा (Haryana news) में लगभग 63,621.53 किलोमीटर सड़कों की GIS मैपिंग की जा चुकी है। इसे एसडीओ और कनिष्ठ अभियंता स्तर तक जोड़ा गया है ताकि शिकायत सीधे संबंधित अधिकारियों को मिले। साल 2026-27 में 6,593 सड़कों के कुल 7352.26 किलोमीटर हिस्से को सुधारने की मंजूरी मिली है। इसमें 769.35 किलोमीटर सड़क मरम्मत का काम पूरा हो गया है।
कॉलोनाइजर की होगी कॉलोनी में सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी -
कॉलोनाइजर की विकसित कॉलोनी में सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी भी उसी की होगी। अगर सड़क मरम्मत का काम नहीं किया गया तो विभाग काम करवाकर पूरा खर्च वसूल करेगा। मुख्यमंत्री ने टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी करने और बारिश के चलते काम में देरी होने से बचने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही प्रमुख पूलों के पास सामाजिक जागरुकता और कीटनाशकों के बेवजह इस्तेमाल के खिलाफ संदेश लगाने की भी योजना तैयार की गई है। प्रदेश में सड़क से जुड़े इन सभी कामों के पूरा होने से सफर आसान होगा।