Delhi और हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, 4700 करोड़ की लागत से बनेगा 'गेम-चेंजर' कॉरिडोर

New Corridor : देश की राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब दिल्ली और हरियाणा वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर आसान करने और ट्रैफिक जाम को खत्म करने के लिए सरकार ने 4700 करोड़ में नया कॉरिडोर बनाने का ऐलान किया है। यह कॉरिडोर दिल्ली-हरियाणा के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं - 

 

HR Breaking News - (Delhi New Corridor)। दिल्ली और हरियाणा वालों के लिए गुड न्यूज है। दरअसल, अब दिल्ली और हरियाणा के बीच सफर आसान होने वाला है। दिल्ली सरकार ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली की यातायात व्यवस्था को मजबूत करने और मुकरबा चौक जैसे व्यस्त इलाकों को जाम से मुक्त करने के लिए मुनक नहर के किनारे एक 20 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड बनाने का ऐलान किया है। सरकार ने इस नई सड़क (New Road in Delhi) को बनाने की जिम्मेदारी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को सौंप है। इस सड़क के चालू होने के बाद लाखों लोगों का सफर आसान हो जाएगा। 


इस कारण बनाई जाएगी नई सड़क - 


मुनक नहर के साथ बनने वाला यह कॉरिडोर (Delhi New Corridor) उत्तर-पश्चिम दिल्ली के इंद्रलोक इलाके को सीधे बवाना से कनेक्ट होगा। वर्तमान में इन क्षेत्रों के बीच यात्रा करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि वाहनों को संकरी गलियों और ज्यादा भीड़भाड़ वाले चौराहों से होकर गुजरना पड़ता है। अधिकारियों के अनुसार, यह नई सड़क पूरी तरह पूरी तरह से ट्रैफिक जाम से फ्री होगी।

इसके चालू होने से केवल दिल्ली के आंतरिक हिस्सों में यातायात आसान नहीं होगी, बल्कि हरियाणा (Haryana News) की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर आसान और पहले से तेज हो जाएगा। अनुमान है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद यात्रा के समय में 40 फीसदी तक की कमी आएगी। प्रोजेक्ट के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। 

4700 करोड़ रुपये के खर्च से बनेगी नई सड़क - 


दिल्ली सरकार इस मेगा प्रोजेक्ट (Delhi Mega Project) के लिए NHAI को लगभग 4,700 करोड़ रुपये जारी करवाएगी। हालांकि निर्माण कार्य की पूरी जिम्मेदारी NHAI को दी गई है, लेकिन दिल्ली का लोक निर्माण विभाग (PWD) परियोजना की फंडिंग, भूमि की स्वीकृति और स्थानीय नगर निकायों व एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करने की निगरानी करेगा। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि काम शुरू होने के बाद इसे पूरा करने में लगभग 3 साल का समय लग सकता है। सरकार ने इस रोड को जल्द से जल्द तैयार करने के आदेश दिए हैं ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके। 


ट्रैफिक जाम की होगी छूट्टी -


मुकरबा चौक दिल्ली (Mukarba Chowk Delhi) के सबसे भीड़भाड़ और भारी ट्रैफिक जाम जंक्शनों में से एक माना जाता है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को घंटों तक लाइनों में लगना पड़ता है। प्रस्तावित एलिवेटेड रोड इस जंक्शन पर ट्रैफिक दबाव को काफी कम कर देगा। चूंकि यह सड़क मुनक नहर (Delhi Munak Canal) के ऊपर बनाई जाएगी, इसलिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की आवश्कता नहीं है। यह कॉरिडोर उत्तर-पश्चिम दिल्ली की शहरी गतिशीलता के लिए एक ‘गेम-चेंजर’ साबित होगा।