Haryana वालों के लिए खुशखबरी, इस रूट पर बिछाई जाएगी डबल रेल लाइन

Haryana News : हरियाणा में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में रेलवे के नेटवर्क को भी मजबूत किया जा रहा है। एक तरफ सड़कों के नेटवर्क को मजबूत करके यातायात को सुगम बनाया जा रहा है तो दूसरी तरफ रेलवे का सफर भी आसान बनाया जा रहा है। सरकार की तरफ से उन हिस्सों को भी रेलवे से जोड़ा जा रहा है जो अब तक रेलवे से अछूते थे।

 

HR Breaking News (Haryana News Update) भारतीय रेलवे की तरफ से देश भर में लगातार डेवलपमेंट (Development) के कार्य किए जा रहे हैं। अनेक योजनाएं चल रही हैं, जिनके तहत रेलवे लाइनों का दोहरीकरण रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण और नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के एक रूट पर डबल रेल लाइन भी बिछाई जाने वाली है। जिससे प्रदेश के लोगों को काफी लाभ होगा। 

 

 

हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के तहत किया जाएगा काम

 
इस रेलवे लाइन (New Railway Line) को बिछाने का कार्य हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत किया जाएगा। पलवल और नूंह जिले के लिए यह अच्छी खबर है। पलवल के पृथला से जिला नूंह के धुलावट के बीच नई दोहरी रेल लाइन (Double Rail Line) के निर्माण कार्य को मंजूरी दे दी गई है। इस परियोजना के पूरे होने से रेलवे कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी और दिल्ली एनसीआर के बीच लॉजिस्टिक्स की आवाजाही भी बेहद आसान हो जाएगी। 

कहां से कहां तक हो रहा है रेल कॉरिडोर का निर्माण 


बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद मंडल के जिला पलवल से सोनीपत तक हरियाणा ओर्बिटल रेल कॉरिडोर (Haryana Orbital Rail Coridor) का निर्माण हो रहा है। प्रोजेक्ट के अनुसार पलवल में मौजूद पृथला स्टेशन पर डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और इंडियन रेलवे से कनेक्टिविटी सुनिश्चित की जाएगी। दो रेल मार्गों का यहां पर जंक्शन बनाया जाएगा। 

67 गांव में 665 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा कार्य 


बता दें कि रेलवे लाइन की कुल लंबाई 126 किलोमीटर से भी ज्यादा होगी। प्रोजेक्ट के तहत 67 गांव में 665 हेक्टेयर भूमि पर विकास का कार्य किया जाएगा। 30 फीसदी काम अब तक इस पर हो चुका है। इसके तहत प्रदेश के कई स्थानों पर रेल लाइन बिछाई (New Railway Line) गई है। रेल लाइन बिछाने के लिए आरओबी बनाए गए हैं। नूंह में अरावली की पहाड़ियों के बीच सुरंग बनाने का काम भी किया जा रहा है। 

कब तक पूरा होगा काम 


इस रेलवे लाइन की आधारशिला 2022 में केंद्रीय गृहमंत्री की तरफ से रखी गई थी। इस दौरान हरियाणा के तात्कालिक मुख्यमंत्री मनोहर लाल और देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे थे। निर्माण की अवधि 5 साल में पूरी होनी है। ऐसे में 2027 तक इसको पूरा करने का लक्ष्य है। प्रोजेक्ट भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। 

बड़े स्तर पर होंगे सिविल कार्य 


इस रेलवे लाइन के तहत केवल पटरियां ही नहीं बिछाई जाएंगी, बल्कि सिविल कार्यों का भी बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार आधुनिक रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया जाएगा। जल निकासी के लिए पूलों, नालों और जमीन को मजबूती देने के लिए रिटेनिंग बल के महत्वपूर्ण ढांचे बनाए जाएंगे। 

टनल का भी किया जा रहा निर्माण 


इस रेलवे लाइन के प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए एक टनल भी बनाई जा रही है। नूंह में अरावली की पहाड़ियों के बीच 5 किलोमीटर की सुरंग का निर्माण हो रहा है। निगम की ओर से लगभग 20 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। बाकी काम पर अभी जोर है। इस काम को करीब 3 साल में पूरा किया जा सकता है। निर्धारित समय सीमा के भीतर काम पूरा करने के लिए आधुनिक मशीन प्रयोग की जा रही है। पृथला से दुलावट के बीच डबल लाइन (Double Railway Line) बिछाने का काम भी जल्द शुरू किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और दो माह में काम चालू होने की उम्मीद है।