Haryana वालों के लिए खुशखबरी, हजार किलोमीटर तक की मिलेगी फ्री बस सेवा, करें यह काम
Haryana - हरियाणा के नागरिकों के लिए खुशखबरी है। सरकार (government) ने आम जनता के लिए बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। आपको बता दें कि इसका मकसद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही को आसान बनाना और परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) हरियाणा सरकार ने आम जनता को सस्ती, सुरक्षित और पारदर्शी परिवहन सुविधा देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ‘हैप्पी कार्ड’ योजना (Happy Card Scheme) के तहत अब वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम वाले परिवार हरियाणा रोडवेज (Haryana roadways) की बसों में सालाना 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
हरियाणा रोडवेज नूंह के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत देना और उनकी रोजमर्रा की यात्रा को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि हैप्पी कार्ड के जरिए पात्र परिवार डिजिटल और पारदर्शी तरीके (Digital and transparent methods) से यात्रा का लाभ उठा सकते हैं, जिससे परिवहन व्यवस्था में सुविधा बढ़ी है।
जीएम रोडवेज (GM Roadways) ने बताया कि हरियाणा सरकारी बसें ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस आधुनिक प्रणाली के तहत यात्री अपने बैंक कार्ड, डेबिट/क्रेडिट कार्ड (credit card) या अन्य डिजिटल माध्यमों से सीधे टिकट का भुगतान कर सकते हैं। इससे नकदी रहित लेन-देन बढ़ा है और टिकटिंग प्रक्रिया और अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी हुई है।
उन्होंने आगे बताया कि ओपन लूप टिकटिंग प्रणाली (Open loop ticketing system) लागू होने से यात्रियों को लंबी कतारों से राहत मिली है और परिवहन व्यवस्था में तकनीकी सुधार के जरिए पारदर्शिता बढ़ी है। यह पहल डिजिटल इंडिया के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
हरियाणा रोडवेज नूंह (Haryana Roadways Nuh) के महाप्रबंधक कुलदीप जांगड़ा ने पात्र परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना का भरपूर लाभ उठाएं और हैप्पी कार्ड बनवाकर निःशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहलें जारी रखी जाएंगी।