Uttar Pradesh वालों के लिए खुशखबरी, 36 KM लंबा हाईवे होगा चौड़ा, अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया शुरू
UP News : उत्तर प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। राज्य के हर शहर और जिले को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने के लिए सरकार एक के बाद एक नए एक्सप्रेसवे का निर्माण करवा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने यूपी के एक 36 किलोमीटर लंबे हाईवे को पांच पांच मीटर चौड़ा करने का ऐलान किया है। इस हाईवे के दौहरिकरण से कई शहरों की तस्वीर बदल जाएगी। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - (UP new highway)। देश में सबसे मजबूत सड़क कनेक्टिविटी वाला उत्तर प्रदेश अब तेजी से विकसित हो रहा है। सरकार द्वारा प्रदेश में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। राज्य में लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए नए शहर बनाए जा रहे हैं और अब सरकार ने कई सड़कों को चौड़ा करने का ऐलान किया है। इस लिस्ट में बदायूं से फर्रुखाबाद के बीच बना 36 किलोमीटर लंबा हाईवे भी शामिल है। इस हाईवे को पांच पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा।
बदायूं से फर्रुखाबाद के बीच सफर होगा आसान -
बता दें, की मुरादाबाद से बंदा ही होकर फर्रुखाबाद राज्य राजमार्ग पर जाने वालों को अब जाम से छुटकारा मिल जाएगा। लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने बदायूं से फर्रुखाबाद सीमा तक 36 किलोमीटर लंबी मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया है। वर्तमान में सात चौड़ी सड़क को दोनों और पांच-पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए 134 करोड रुपए खर्च होंगे। इस हाईवे (New Highway) की चौड़ीकरण के बाद ईंधन के साथ-साथ समय की भी बचत होगी सफर पहले से आसान और तेज हो जाएगा।
18 महीने में हाईवे दौहरिकरण का काम होगा पूरा -
इस कार्य को पूरा करने के लिए 18 महीने का लक्ष्य रखा गया है। मुरादाबाद से बदायूं फर्रुखाबाद होकर राज्य राजमार्ग कानपुर को कनेक्ट करता है। यातायात का दबाव ज्यादा होने व अतिक्रमण की वजह से इस पर आए दिन जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है, जिस कारण इस रूट पर सफर करने वाले लोगों का भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।
बदायूं के उसावां से कलान में मिर्जापुर होकर फर्रुखाबाद की अमृतसर को जोड़ने वाली सड़क फिलहाल बेहद संकरी है, जिसको देखते हुए लोग निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था, जिसको स्वीकृति मिल चुकी है और इस पर विभाग ने अब कार्य शुरू कर दिया है।
हाईवे को चौड़ा करने में आएगा इतना खर्चा -
बता दें कि उसावा स्थित काली देवी मंदिर से शुरू होकर 36.67 किलोमीटर सड़क को दोनों और पांच-पांच मीटर चौड़ा किया जाएगा। इस पर लगभग 134.67 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। शाहजहांपुर में कला के पटना देवकली गांव से होते हुए। यह सड़क मिर्जापुर के जरियनपुर के रास्ते कांकरकठा से होकर फर्रखाबाद के अमृतपुर को जोड़ेगी।
बदायूं के उसावां से कलान व मिर्जापुर होकर फर्रुखाबाद के अमृतपुर को जोड़ने वाली सड़क वर्तमान में मीटर चौड़ी है। जिसको देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा था। जिसको स्वीकृति मिलने के साथ ही विभाग ने काम शुरू करा दिया है।
अतिक्रमण हटवाने की भी प्रक्रिया शुरू -
इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने नगर में अतिक्रमण हटवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि काम शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि लखनऊ की अजय प्रकाश फर्म इसका निर्माण कराएगी।