UP वालों के लिए खुशखबरी, हरियाणा, पंजाब समेत 4 राज्यों के लिए चलेंगी सीधी बसें
HR Breaking News (UP News) सरकार ने पारदर्शी परिवहन सुविधा देने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल की है। अब जल्द ही सरकार की ओर से हरियाणा, पंजाब के साथ ही 4 राज्यों के लिए सीधी बसें चलाने का निर्णय लिया है। अब इन सीधी बसों के संचालने से यूपीवालों के साथ ही कई राज्यों के बीच का सफर (direct bus routes) आसान हो जाएगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
लखनऊ से अन्य राज्यों का सफर होगा आसान
बता दें कि लखनऊ (Lucknow bus service) से अन्य राज्यों के लिए सफर बेहद आसान होने वाला है। उप्र परिवहन निगम राजधानी से छत्तीसगढ़, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब के लिए अब यात्रियों को सीधी बस सेवाओं का फायदा मिलने वाला है, जिसके लिए सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कही ये बात
इस बारे में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने इससे जुड़े राज्यों की सरकारों को लेटर लिखकर बस संचालन के लिए परमिशन और समन्वय की रिक्वेस्ट की है। इन राज्यों में यूपी के बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, कारोबार आदि कार्यों के स्वरूप रहते हैं। ऐसे में इन यात्रियों (UP Transport Corporation) की काफी सुविधा मिलेगी और उन्हें बार-बार बस बदलने की दिक्कत नहीं होगी। परिवहन विभाग के मुताबिक, यह प्रस्ताव पहले भी तैयार किया गया था, लेकिन किसी न किसी वजह से इस योजना पर काम नहीं हो सका।
अंतरराज्यीय परिवहन को मिलेगी नई दिशा
अब विभाग को उम्मीद है कि इससे राज्यों (UP bus service)से जल्द परमिशन मिल जाएगी और उसके बाद बसों का संचालन शुरू होगा। अगर यह योजना लागू होती है तो लखनऊ से इन राज्यों के शहरों तक बसों का सीधा संपर्क (direct bus connection) स्थापित होगा, जिससे यात्रियों को लाभ होगा। उनके समय और खर्च की बचत होगी। इसके साथ ही, अंतरराज्यीय परिवहन को नई दिशा मिलेगी।