हरियाणा से बिहार तक चलेगी सरकारी बस, इन जिलों में मिलेगा लाभ
HR Breaking News (Government bus) हरियाणा और बिहार के बीच सरकारी बसों के लिए 12 तय रूटों पर सरकारी परिवहन निगमों की बसों का ही संचालन किया जाएगा। इससे दोनों राज्यों में आवागमन सुगम होगा। इससे कई जिलों के लोगों को लाभ होगा। ऐसे में खबर में जानिए कि हरियाणा से बिहार (Government bus from Haryana to Bihar) के बीच कौन से 12 रूट तय किए गए हैं।
इन रूटों पर नहीं चलेंगी निजी बसें
हरियाणा व बिहार के बीच 12 तय रूटों पर सिर्फ सरकारी परिवहन निगमों की बसें (Buses between Haryana and Bihar) की संचालित होंगी। इन रूटों पर निजी बसों को परमिशन नहीं मिलेगी। बसों की अधिकतम उम्र 10 साल निर्धारित की गई है। नए नियमों में परमिट, किराया और टैक्स के साथ यात्रियों की सेफ्टी को लेकर शर्तें तय की गई हैं। साथ ही माल वाहनों को दोनों राज्यों में आवाजाही की छूट होगी। हालांकि दूसरे राज्य के अंदर दो स्थानों के बीच माल ढुलाई नहीं कर सकेंगे।
कॉन्ट्रैक्ट वाहनों को 15 दिन का अस्थायी परमिट
इसके साथ ही कॉन्ट्रैक्ट वाहनों को अधिकतम 15 दिन का अस्थायी परमिट (Temporary permit to contract vehicles) भी दिया जाएगा। प्रस्तावित करार के लागू होने पर गुरुग्राम, पानीपत और अंबाला जैसे हरियाणा के शहर पटना, गया, पूर्णिया और मधुबनी के साथ बिहार के कई शहरों से कनेक्ट हो सकेंगे। बता दें कि इन रूटों की दूरी 1,044 से 1,470 किलोमीटर तक की है। हरियाणा सरकार (Haryana Government) ने इस बारे में अंतरराज्यीय परिवहन समझौते का मसौदा जारी किया है।
30 दिन के अंदर आपत्तियां और सुझाव की मांग
सरकार की ओर से आम लोगों और संबंधित पक्षों से 30 दिन के अंदर आपत्तियां और सुझाव की मांग की गई है। बता दें कि पटना के लिए तीन रूट तय (Route fixed for Patna) किए गए हैं।
जिनमे बस गुरुग्राम से सोहना, पलवल, अलीगढ़, लखनऊ, आलमबाग, आजमगढ़, बक्सर और आरा से होकर के पटना तक जाएगी। वहीं, पानीपत से दिल्ली, नोएडा, आजमगढ़, बक्सर और आरा होकर के पटना तक जाएगी और अंबाला करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर और गोपालगंज से होकर पटना तक जाएगी।
पूर्णिया के लिए तय किए गए ये 3 रूट
पूर्णियों के लिए तीन रूट तय (Route to Purnia) किए गए हैं, जिनमे गुरुग्राम से सोहना, पलवल, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर व दरभंगा से होकर पूर्णिया तक जाएगी। वहीं, पानीपत से सोनीपत, नोएडा, टप्पल, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से होकर के पूर्णिया तक जाएगी। अंबाला से करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, गोरखपुर, कुशीनगर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से होकर के पूर्णिया तक जाएगी।
गया के लिए तय किए गए ये तीन रूट
गया के लिए भी तीन रूट तय (Route to Gaya) किए गए हैं, जिनमे गुरुग्राम से गुरुग्राम से गया जाने वाले प्रथम रूटों में नई दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, भभुआ, सासाराम और औरंगाबाद का नाम शामिल है।
इसके साथ ही गुरुग्राम से गया जाने वाले द्वितीय रूट (Gurugram to Gaya route) में सोनीपत, नई दिल्ली, अलीगढ़, फिरोजाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मुगलसराय, भभुआ, सासाराम और औरंगाबाद से होकर के गया तक जाएगी। इसके साथ ही बस अंबाला से पानीपत, अलीगढ़, लखनऊ, फरीदपुर, आजमगढ़, बक्सर, बिक्रमगंज और दाउदनगर से होकर के गया तक जाएगी।
मधुबनी के लिए तय किए गए ये 3 रूट
पहला रूट (Route to Madhubani) अंबाला करनाल, मेरठ, बुलंदशहर, अलीगढ़, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से होकर के मधुबनी जाएगी। इसके अलावा गुरुग्राम से सोहना, पलवल, एटा,कुरावली, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से होकर के मधुबनी तक जाएगी। पानीपत से नई दिल्ली, लखनऊ, गोरखपुर, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर और दरभंगा से होकर के मधुबनी तक जाएगी