Government Scheme : करोड़ों भारतीयों के लिए सरकार चलाएगी विशेष अभियान, मिलेगी 3 हजार रुपये की मासिक पेंशन

Best Government Scheme : देशभर के करोड़ों भारतीयों के लिए हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बता दें कि अब भारत सरकार (Government Latest Update) करोड़ों भारतीयों के लिए एक विशेष अभियान चलाने वाली है। इस योजना के तहत सरकार हर महीने 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।

 

HR Breaking News (Government Update) भारत में रहने वालों के  लिए एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। सरकार अब जरूरतमंद लोगों को हर महीने 3 हजार रुपये की आर्थिक मदद करेगी। इसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा लाभ होगा और उनको महंगाई (Update for Government Employess) से भी लड़ने में मदद मिलने वाली है।  आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने और चांदी की कीमतों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 


पंजीयन अभियान की हुई शुरुआत 

 

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व लघु व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राष्ट्रव्यापी विशेष पंजीयन अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (Pradhan Mantri Shramyogi Maandhan Yojana) व प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना में पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का पंजीयन कराया जाने वाला है।


ये होंगे पात्र लोग  

सरकार के द्वारा इस अभियान को दो चरणों में संचालित किया जाने वाला है। शहरी क्षेत्रों में पंजीयन 15 जनवरी से 15 फरवरी तक तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 16 फरवरी से 15 मार्च तक कराया जाने वाला है। प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना (PM Shramyogi Maandhan Yojana Update) के तहत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के वे श्रमिक पात्र होने वाले हैं। जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये या फिर उससे भी कम होगी। साथ ही में जो आयकरदाता नहीं हैं और ईपीएफ, ईएसआइसी अथवा एनपीएस के सदस्य नहीं हैं उनको इसका लाभ होगा।


इन लोगों को होगा लाभ 

इस योजना के तहत रिक्शा चालक, फेरीवाले, घरेलू कामगार, मिड-डे-मील कर्मी, ईंट भट्ठा मजदूर, निर्माण श्रमिक, मनरेगा श्रमिक, खेतिहर मजदूर, (PM Shramyogi Maandhan Yojana Benefits) हथकरघा, बीड़ी, चमड़ा उद्योग से जुड़े कामगार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहित अन्य असंगठित कर्मकार को शामिल किया गया है।


एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी 

एक्सपर्ट्स ने बताया है कि प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के वे लघु व्यापारी पात्र होने वाले हैं। इनका वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ रुपये से कम का होगा। इसमें स्वयं नियोजित लघु व्यापारी (Scheme for small trader) जैसे दुकान मालिक, खुदरा व्यापारी, मिल मालिक, वर्कशाप संचालक, कमीशन एजेंट, छोटे होटल-रेस्तरां मालिक व रियल एस्टेट एजेंट आदि को शामिल किया गया है।


आयु वर्ग के हिसाब से मिलती है राशि 

दोनों योजनाओं में आयु वर्ग के मुताबिक 55 से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करने पर 60 वर्ष की आयु के बाद 3000 रुपये मासिक पेंशन प्रदान की जाती है। लाभार्थी की मृत्यु की स्थिति में पति या पत्नी को 50 प्रतिशत पारिवारिक पेंशन (PM Shramyogi Maandhan Yojana) का प्रावधान दिया जाता है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि पंजीयन जन सुविधा केंद्रों के माध्यम से कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी स्वयं भी ई-श्रम/मानधन पोर्टल पर जाकर आनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। पंजीयन (Shramyogi Maandhan Yojana) के लिए आधार कार्ड, बैंक खाता, मोबाइल नंबर एवं नामिनी का विवरण होना काफी ज्यादा जरूरी होने वाला है।