Delhi NCR में हटी ग्रैप 3 की पाबंदी, जानें अब क्या बदलेगा
HR Breaking News (Delhi NCR News Update) दिल्ली एनसीआर में लगातार गिर रही वायु की गुणवत्ता में अब सुधार होना शुरू हुआ है। हवा चलने व पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायु की गुणवत्ता में सुधार आया है। वायु की गुणवत्ता में सुधार आने के साथ ही वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग की तरफ से ग्रैप उप समिति के माध्यम से ग्रैप का तीसरा चरण वापस ले लिया गया है। दिल्ली में मंगलवार को एक्यूआई 204 पर पहुंच गया। ग्रैप चरण एक और दो के तहत अभी भी पाबंदियां लागू रहेंगी।
क्या होता है ग्रैप सिस्टम (Grap 3 system)
दिल्ली में वायु की गुणवत्ता (AQI Delhi) खराब होने के बाद कई पाबंदियां लगाई जाती हैं। प्रतिकूलू वायु गुणवत्ता के चार अलग-अलग चरण बनाए गए हैं। ग्रैप एक को तब लागू किया जाता है, जब दिल्ली का एक्यूआई 200 से 300 के बीच होता है। ग्रैप दो 300 से 400 के बीच वायु गुणवत्ता (AQI Update) होने के दौरान लागू होता है। 200 से 300 के बीच भी कई बार यह लागू रखा जाता है। वहीं ग्रैप का तीसरा चरण गंभीर वायु गुणवत्ता होने पर लागू होता है। इस समय 300 से 400 के बीच में हवा का स्तर होता है। वायु की गुणवत्ता यानी एक्यूआई 401 से 450 के बीच होने पर ग्रैप 4 लागू होता है। इसमें और भी ज्यादा पाबंदियां बढ़ जाती हैं।
ग्रैप 3 में कौन सी पाबंदियां की गई थी लागू (Grap 3)
बता दें कि ग्रैप में कई प्रकार की पाबंदियां लागू की गई थीं। इसमें दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR News) में धूल पैदा करने वाले सभी कामों को रोक दिया गया था। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधि सख्त रूप से पाबंदी थी। बोरिंग और ड्रिलिंग के कार्य समेत खुदाई व मिट्टी के काम भी रोके गए थे। बिल्डिंग ध्वस्त करने के काम पर भी रोक लगाई गई थी। सीवर लाइन, पानी की लाइन, ड्रेनेज और इलेक्ट्रिक केबल बिछाते समय ओपन ट्रेन सिस्टम पर रोक लगाई गई थी।
चिनाई पर भी रोक लगाई गई थीं। वेल्डिंग और गैस कटिंग के काम भी रोके गए थे। मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग कार्यों में छोटी वेल्डिंग को अनुमति दी थी। वहीं सड़क निर्माण की गतिविधियों पर भी ग्रैप 3 (Grap 3 News) के दौरान रोक थी। धूल पैदा करने वाली सामग्रियों का स्थानांतरण व लोडिंग अनलोडिंग भी बंद किया गया था। वहीं कच्ची सड़कों पर निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही बंद की गई थी।