Employees को बड़ी खुशखबरी, सरकार 25 प्रतिशत छूट पर देगी फ्लैट्स, बुकिंग हुई शुरू
HR Breaking News (Employees News) अगर आप भी फ्लैट खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। अब हाल ही में सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट (flats for government employees) खरीदने 25 प्रतिशत की छूट का फायदा मिलेगा। अब यहां पर बुकिंग की शुरुआत हो गई है। खबर में जानिए कि किन कर्मियों को इस छूट का फायदा मिलेगा।
कौन सी है DDA की ये किफायती योजना
बता दें कि DDA की ' डीडीए कर्मयोगी आवास योजना 2025' (dda karmayogi scheme ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। DDA की ओर से सर्विंग और रिटायर्ड कर्मियों के लिए नरेला में जिन 936 एक्स्ट्रा फ्लैट्स की पेशकश की थी, अब उनकी बुकिंग राम नवमी यानी आज 26 मार्च 2026 (flats booking starts 26 march narela) को दोपहर 12:00 बजे से शुरु हो चुकी है।
बता दें कि DDA की ये स्कीम पूरानी होने के साथ ही काफी पॉपुलर है। DDA की इस स्कीम (DDA scheme) के तहत लगभग 75 प्रतिशत फ्लैट की बिक्री पहले ही हो चुकी है। इस पर गौर करते हुए इस स्कीम में नए फ्लैट्स शामिल किए हैं। बता दें कि यह फ्लैट्स नरेला के पॉकेट-6 में होंगे। अब डीडीए की इस स्कीम से उन सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिल सकता है, जो दिल्ली में किफायती घ्ज्ञर की तलाश में हैं।
इस स्कीम को मिला खरीदारों का बढ़िया फीडबैक
DDA की बेवसाइट के मुताबिक, डीडीए की ये योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए है, जिसका मकसद सर्विंग और रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी (retired government employee) को 25 प्रतिशत छूट के साथ किफायती घर मौजूद कराना है। इस स्कीम को पूर्व में खरीदारों का बढ़िया फीडबैक मिला है, जिससे इसमे ओर ज्यादा फ्लैट्स शामिल किए गए हैं। बता दें कि इस योजना के तहत फ्लैट्स का अलोटमेंट 'पहले आओ, पहले पाओ' (pehle aao pehle pao) के बेस पर किया जाएगा।
कहां कितने फ्लैट है उपलब्ध
डीडीए कर्मयोगी आवास योजना (DDA Karmayogi Housing Scheme) के तहत कुल 936 फ्लैट्स की बिक्री की जानी है। इसमे 1 बीएचके के नरेला, उत्तरी दिल्ली में कुल 256 फ्लैट उपलब्ध है और 2 बीएचके के नरेला, उत्तरी दिल्ली में कुल 448 फ्लैट उपलब्ध है। इसके साथ ही नरेला, उत्तरी दिल्ली में 3 बीएचके के कुल 232 फ्लैट उपलब्ध है। इन फ्लैट में मूल्य में 25 प्रतिशत की सीधी कटौती शामिल है।
कौन कर सकता है इस योजना के लिए अप्लाई
बता दें कि इस स्कीम (DDA New Scheme) में सभी सर्विंग और रिटायर्ड कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं। इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, पीएसयू, सरकारी बैंक और यूनिवर्सिटी में कार्यरत लोग शामिल है। पहले तो इस योजना की इस वजह से ज्यादा रही है, क्योंकि इसके फ्लैट्स की कीमतें (prices of flats) दिल्ली-एनसीआर में प्राइवेट प्रोजेक्ट्स के मुकाबले बेहद हैं। यहां पर किफायती और तैयार घर देख रहे लोग आसानी से इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। 25 प्रतिशत की छूट के बाद फ्लैट्स की कीमतें ऐसे रहने वाली है।
छूट के बाद 1 बीएचके के फ्लैट कीमतें (1 BHK flat prices) 33-34 लाख रुपये होगी और 2 बीएचके फ्लैट के रेट 75-83 लाख रुपये होंगे और 3 बीएचके फ्लैट की कीमत 1.06-1.19 करोड़ रुपये के आस-पास होगी।
डीडीए ने की बहुत सी योजनाएं लॉन्च
नरेला में अब हालात बदल रहे हैं। पूर्व में डीडीए की ओर से बहुत सी आवास योजनाएं लॉन्च (Housing schemes launched) की गई हैं और लोगों ने इस इलाके में घरों की खूब खरीददारी की है। पहले कनेक्टिविटी की कमी से मांग पर असर पड़ता था, लेकिन तेजी से हो रहे विकास की चलते यहां पर लोगों की खूब रूचि बढ़ी है। इस इलाके की बहुत सी खूबियां है।
इससे बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिल रहा हे और इलाके की सड़कों को मजबूती दी जा रही है और इसके पास जीटी करनाल रोड है। इतना ही नहीं यहां पर रिठाला-नरेला-कुंडली मेट्रो रेल का विस्तारिकरण किया जाने वाला है। इसके साथ ही स्कूल, खेल परिसर आदि को बढ़ावा दिया जा रहा है।
क्या है इस योजना की खूबियां
इस योजना के कई फायदे कर्मियों को मिलने वाले हैं। यह डीडीए की बेहतर स्कीम (DDA's best scheme) है और इसलिए खरीदारों को यहां पर कई फायदे मिलते हैं। जैसे इसमे कोई कानूनी विवाद नहीं है, कीमतें भी ठीक-ठाक है और कोई झोल भी नहीं है। इसके साथ ही यहां पर जो फ्लैट रहने के लिए तैयार है। इसलिए निर्माण में देरी का कोई रिस्क नहीं है। वहीं, निजी योजनाओं में खरीदारों को कई बार कई समस्याएं होती है। इससे खरीदारों को उनकी प्रॉपर्टी पर तेजी से कब्जा मिल सकता है।
DDA की इस स्कीम में 25 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है और इस वजह से यहां फ्लैट्स की कीमतें बाजार दरों के मुकाबले अधिक किफायती हो जाती हैं। बड़ी बात यह है कि फ्लैटों का आवंटन पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।
DDA की कर्मयोगी आवास योजना 2025 (DDA's Karmayogi Housing Scheme 2025) नरेला जैसे लोकेशन में सरकारी कर्मचारियों के लिए एक प्रैक्टिकल हाउसिंग ऑप्शन की पेशकश करती है।
खरीदारों को करना चाहिए इन बातों पर गौर
एक्सपर्ट का कहना है कि भले ही यह एक सरकारी योजना (Sarkari yojna) है लेकिन फिर भी खरीददारो के लिए कई बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। बता दें कि नरेला अभी भी विकासशील इलाकों की श्रेणी में आता है और यह दिल्ली का प्रमुख इलाका नहीं है।
इसके साथ ही कुछ इलाको में बुनियादी ढांचा अभी सीमित है। हालांकि यहां पर बाद में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने में वक्त लग सकता है। घर खरीदना बेहद बड़ा फैसला होता है और इसमें सारी बचत लगती है। इसके साथ ही मेंटेनेंस और एक्स्ट्रा चार्ज कितना लगता है, यह भी चेक कर लेते हैं। इसके साथ ही खरीददारो के लिए यह भी जानना जरूरी है कि आपके बजट में है या नहीं और प्रॉपर्टी पर लोन हो सकता है या नहीं।