Greater Noida Near Tourist Place: दिल्ली-नोएडा से कुछ ही घंटो की दूरी पर ये ब्यूटीफुल टूरिस्ट प्लेस
 

Greater Noida Near Tourist Place: अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे है तो ग्रेटर नोएडा से छुट्टियों में नैनीताल का प्लान किया जा सकता है। दिल्ली-नोएडा से कुछ ही घंटो की दूरी पर है एक टूरिस्ट प्लेस...
 
 

HR Breaking News, Digital Desk- ग्रेटर नोएडा से छुट्टियों में नैनीताल का प्लान किया जा सकता है। यह हिल स्टेशन उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित है। हिल स्टेशन के चारों ओर बर्फ से ढकी विशाल चोटियाँ मौजूद हैं। नैनीताल के केंद्र में एक प्राकृतिक शानदार झील है। यह नौका विहार, पिकनिक और शाम की सैर के लिए एक आदर्श स्थान माना जाता है। ग्रेटर नोएडा से नैनीताल 303 किमी दूर है। पांच से छह घंटे में निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है।


बता दें कि, टिफिन टॉप नैनीताल में एक पर्यटन स्थल है। कुमाऊँ की पहाड़ियाँ इस स्थान को घेरती हैं और इसकी शांति को दोगुना करती हैं। टिफिन टॉप हाइक सभी एडवेंचर प्रेमियों के लिए बेहद जरूरी है। इसके अलावा पंगोट और किलबरी अभयारण्य नैनीताल के आरक्षित वन में स्थित घूमने का बेस्ट प्लेस है। इस पक्षी अभयारण्य में विभिन्न प्रकार के पक्षी और स्तनधारी जीव रहते हैं।

नैना पीक औक इको केव गार्डेन-


नैनीताल का नैना पीक ट्रैकिंग के लिए एक पसंदीदा जगह है। आप टट्टू या घोड़े पर सवार होकर भी चोटी पर आसानी से पहुंच सकते हैं। ढलानों के नीचे का ट्रैक अद्भुत शहर और नैनी झील के साथ-साथ प्रकृति का जीवंत दृश्य दिखाता है। इसके अलावा इको केव गार्डेन आपस में जुड़ी हुई गुफाओं और हैंगिंग गार्डन का एक समूह है। यह नैनीताल के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। सुरंगों के माध्यम से छह भूमिगत गुफाएँ यहां आपस में जुड़ी हुई हैं।

नैनीताल का चिड़ियाघर और स्नो व्यू प्वाइंट-


नैनीताल का चिड़ियाघर वन्य जीवन का आनंद लेने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। बता दें कि, यह उत्तराखंड का एकमात्र चिड़ियाघर है। नैनीताल का स्नो व्यू प्वाइंट हिमालय की चोटियों को देखने के लिए सबसे अधिक देखे जाने वाले पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। स्नो व्यू प्वाइंट से बर्फ से ढकी हुई नंदा देवी, त्रिशूल और नंदा कोट के लुभावने वाले दृश्य देखने को मिलते हैं। इसके अलावा नैनी झील के तट पर स्थित नैना देवी मंदिर, उत्तराखंड के सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थलों में से एक है।

यह नैनीताल में सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। नैनीताल में नौका विहार, रॉक क्लाइम्बिंग, ट्रैकिंग और पैराग्लाइडिंग का भी विकल्प मिलता है। नैनीताल से 55 किमी दूर स्थित नजदीकी एयरपोर्ट पंतनगर है। वहीं, 23 किमी दूर नजदीकी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है।