Gurugram News : गुरुग्राम से ट्रैवल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 60 दिन तक यह रूट हुआ डायवर्ट
HR Breaking News(Gurugram News ) गुरुग्राम वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब गुरुग्राम में यात्रियों को 60 दिनों तक भारी यातायात निपटान के लिए तैयार रहने की जरूरत है, क्योंकि गुरुग्राम के इस रूट को 60 दिन तक डायवर्ट (Gurugram route diverted) किया जाएगा, वाहनों की आवाजाही प्रभावित होगी और सफर करने वालों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। खबर में जानिए इस बारे में-
किन रोड पर चल रहा काम
दरअसल, आपको बता दें कि spr रोड से सेक्टर 74, 75, 76, 77, 78, 79, 80, शिकोहपुर गांव, मानेसर पुलिस लाइन की ओर जो रोड जाती है, उसपर गहरे नाले के निर्माण का काम हो रहा है। इस वजह से इस सड़क मार्ग पर वाहनों की आवाजाही तकरीबन 2 महीने यानी 60 दिन बाधित रहेगा।
जानिए क्या है यातायात परिवर्तित का मकसद
बता दें कि यातायात परिवर्तित का मकसद (purpose of traffic diversion) वाहन चालकों की सुरक्षा, सुविधा का ध्यान रखना है, जिसको लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बता दें कि वाटिका चौक से आने वाले वाहन एसपीआर रोड से नेशनल हाइवे (SPR Road to National Highway) 48 से क्लोवर लीफ से खेड़कीदौला टोल से होकर के अपने नियत स्थान तक पहुंच सकेंगे।
किन रूट को किया जाएगा डायवर्ट
इसके साथ ही जिन रूट को डायवर्ट (Gururgram divert route)किया जाएगा। वो रूट द्वारका एक्सप्रेस से आकर सेक्टर 74 से 80 की ओर जाने वाले वाहन चालक नेशनल हाइवे 48 से होकर के क्लोवर लीफ से खेड़कीदौला टोल का यूज करते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगे। राजीव चौक की ओर से जो वाहन आते हैं, वो नेशनल हाइवे से खेड़कीदौला टोल से आगे जाकर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंच सकेंगे। इसके साथ्ज्ञ ही पचगांव चौक, मानेसर से जो वाहन आते हैं, वो खेड़कीदौला टोल से यू-टर्न (U-turn from Kherki Daula toll) लेकर अपने नियत स्थान तक पहुंचेंगे।