{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल, जाने पहले दिन कहां-कहां रहा कट

electricity employees strike : हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब दिखाई देने लगा है। हड़ताल के पहले दिन ही हरियाणा प्रदेश के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की खबरें सामने आई है। ऐसे में आम लोगों को बिजली कटौती के चलते परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जान लेते हैं हड़ताल के पहले दिन हरियाणा के किन-किन इलाकों में बिजली गुल रही है और अब कर्मचारियों का अगला कदम क्या होगा। 
 

HR Breaking News (electricity employees strike) हरियाणा प्रदेश में 21 अक्टूबर 2026 रात्रि 10 बजे से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर है और इस हड़ताल का असर पहले दिन ही काफी  इलाकों में देखने को मिला है। आज हड़ताल का पहला दिन है और आज पहले दिन ही ज्यादातर इलाकों में बिजली कट (Haryana Electricity Strike News Today) की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। चलिए जान लेते हैं आज प्रदेश के किन-किन इलाकों में बिजली की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा और सबसे ज्यादा बिजली आपूर्ति कहां प्रभावित हुई। 


हरियाणा प्रदेश में बिजली वितरण व्यवस्था के प्राइवेटाइजेशन के विरोध में बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर नियुक्त संघर्ष मोर्चा (Electricity Employees and Engineers Joint Struggle Front) द्वारा की गई हड़ताल का असर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में देखने को मिला है। हड़ताल (Haryana Bijli Karamchari Strike 2026) के चलते बिजली कार्यालय में कामकाज प्रभावित रहा और फील्ड में कर्मचारियों की गैर मौजूदगी की वजह से बिजली लाइनों में आई तकनीकी खराबियों को ठीक करने और आपूर्ति बाहर करने में दिक्कत आई।

सबसे ज्यादा ग्रामीण इलाकों में लोगों को बिजली कट का सामना करना पड़ा। आज हड़ताल के पहले दिन हरियाणा प्रदेश के ज्यादातर गांव में लाइट का कट रहा और शहरी इलाकों में भी कई प्रमुख जगह लोगों को बिजली कट (Haryana Bijli Cut News) की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों की हड़ताल होने की वजह से बिजली व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों का भी समाधान नहीं हो पाया। 


बिजली कर्मचारियों का क्या कहना (Haryana Bijli Karamchari Hartal) 


बिजली कर्मचारी संगठनों की तरफ से कहा गया है कि सरकार बिजली वितरण व्यवस्था को प्राइवेट हाथों में सौंपने का कार्य कर रही है और इसी के विरोध में प्रदेश भर में 3 दिन की हड़ताल की जा रही है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी के अनुसार सरकार ने तकरीबन 2 महीने पहले 10 अगस्त को हुए समझौते में कर्मचारियों को कुछ आश्वासन दिए थे लेकिन बाद में इन पर अमल नहीं किया गया तो कर्मचारियों को यह कदम उठाना पड़ा। 


ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य जगदीप फोगाट द्वारा कहा गया कि हरियाणा प्रदेश (Haryana Bijli Hartal Latest Update) के ज्यादातर इलाकों में बिजली की समस्या का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग का मौजूदा ढांचा सालों की मेहनत और जनता के पैसे से तैयार हुआ है। अब इसे प्राइवेट हाथों में सौंपना कर्मचारियों और जनता के हित में नहीं है। बिजली वितरण व्यवस्था के प्राइवेटाइजेशन का विरोध केवल कर्मचारी ही नहीं बल्कि आम जनता और कई ग्राम पंचायत भी कर रही है। 

 


बिजली न आने की वजह से लोगों को हुई परेशानी (Electricity Strike News Today)


कल रात 10:00 बजे के बाद ज्यादातर इलाकों से बिजली काट ली गई है जिसकी वजह से गांव के लोगों को काफी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गांव में ज्यादातर लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी की समस्या का भी सामना करना पड़ा। शायरी इलाकों में भी बिजली गुल होने के कारण लिफ्ट बंद हो गई तथा अन्य कई तरह की परेशानियों का सामना आम जनता को करना पड़ा।

 


इन इलाकों में रहा बिजली कट (Power supply problem in haryana)


22 अक्टूबर की रिपोर्ट के अनुसार गुरुग्राम के सेक्टर 5, रेलवे रोड, दौलताबाद, कादीपुर और सेक्टर 37 में बिजली कटौती की शिकायत सामने आई है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आजाद नगर और जवाहर कॉलोनी में बिजली संकट की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। नूंह जिले के पुन्हाना और तावडू मे भी बिजली काट ली गई। रेवाड़ी में दिन के समय आधे शहर और रात में पूरे शहर में बिजली संकट की खबर आई। 


करनाल में औद्योगिक क्षेत्र के साथ रामनगर, प्रेम नगर, शिव कॉलोनी और पुलिस लाइन के आसपास के इलाकों में बिजली जाने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। कैथल जिले के कई गांव में बिजली गुल रही और तकनीकी समस्या का भी समाधान नहीं हुआ। हिसार जिले के तकरीबन गांव में बिजली कट की समस्या देखी गई और हिसार शहर के भी कई प्रमुख इलाकों में बिजली कट की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ा। 


इसके अलावा हांसी, हिसार, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, झज्जर, पानीपत, पंचकूला, रोहतक, जींद, यमुनानगर और अंबाला में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की खबर सामने आई।