{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में कर्मचारियों का फैसला, पुरानी पेंशन के लिए 15 नवंबर को निकालेंगे पेंशन संकल्प मार्च 

 

HR Breaking News (Haryana Old Pension News) हरियाणा में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के आह्वान पर 15 नवंबर 2026 रविवार को जिला पानीपत मे पूर्व से प्रस्तावित पेंशन संकल्प मार्च कार्यक्रम को लेकर जिला समिति की केंद्रीय मीटिंग संपन्न हुई है। इसकी अध्यक्षता पेंशन बहाली संघर्ष समिति पानीपत जिला के प्रधान विजय शर्मा और संचालन जिला सचिव चरण सिंह ने किया ।
  
संघर्ष समिति के जिला प्रेस प्रवक्ता सुल्तान मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 15 नवंबर को रविवार के दिन पेंशन बहाली संघर्ष समिति पानीपत के द्वारा राज्य कमेटी के आह्वान पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक संकल्प मार्च निकाला जाएगा। इसमें जिला व राज्य स्तरीय  नेता कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ी संख्या में इकट्ठे होकर प्रदर्शन करते हुए जिला आयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे। 

कार्यक्रम को लेकर सभी विभागों में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की जा रही है, जिसमें जिला कमेटी के सभी मेंबर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। पेंशन बहाली संघर्ष समिति के इस कार्यक्रम को लेकर कर्मचारियों में काफी उत्साह है। केंद्रीय मीटिंग में मुख्य रूप से जिला प्रधान विजय शर्मा, जिला सचिव चरण सिंह के अलावा, मुकेश पटवारी, महिपाल घणघस आदि मौजूद रहे। 


पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति FAQs

कर्मचारी संगठनों की क्या मांगे हैं?
कर्मचारी संगठन पुरानी पेंशन की बहाली की मांग उठा रहे हैं। 

कर्मचारी संगठनों की तरफ से क्या कॉल दी गई है?
हरियाणा में पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति  के आह्वान पर कर्मचारी संगठनों ने पेंशन बहाली संकल्प मार्च निकालने की कॉल दी है। 


पेंशन बहाली संकल्प मार्च कब निकाला जाएगा?
हरियाणा में पुरानी पेंशन बहाली संकल्प मार्च 15 नवंबर 2026 को निकाला जाएगा। 

क्या पानीपत में भी कर्मचारी मार्च निकालेंगे?
हां, पानीपत में भी कर्मचारियों की तरफ से संकल्प मार्च निकाला जाएगा।