Haryana सरकार इस एक्सप्रेसवे के किनारे बसाएगी 5 नए स्मार्ट शहर, 760 गांवों खरीदी जाएगी जमीन
new smart cities in haryana : हरियाणा राज्य की विकास गति को रफ्तार देने के लिए सरकार तेजी से कम कर रही है। राज्य में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। अब हरियाणा सरकार के एमपी एक्सप्रेसवे के किनारे पांच नए स्मार्ट शहर बसाने का मास्टर प्लान तैयार कर रही है। इन शहरों को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर बसाया जाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं विस्तार से -
HR Breaking News - (new smart cities)। हरियाणा तेजी से विकसित होता हुआ राज्य है। प्रदेश में आबादी तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में लोगों को बेहतर आवासीय सुविधा देने के लिए सरकार नए शहर डेवलप कर रही है। अब हरियाणा सरकार ने राज्य के सुनियोजित शहरी और औद्योगिक विकास के लिए एक बड़ी योजना पर काम करने जा रही है। दरअसल, सरकार ने कुंडली-मानसरोवर पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Mansarovar Palwal Expressway) के दोनों और पांच नए आधुनिक शहर बसाने का प्लान तैयार किया है।
इन जिलों के करीब बसाए जाएंगे नए शहर -
बता दें कि इन शहरों का विकास पंचग्राम विकास प्राधिकरण (Panchagram Development Authority) के तहत किया जाएगा। सरकारी योजना के मुताबिक, यह पांच शहर सोनीपत, गुरुग्राम, झज्जर, पलवल और नूंह जिले में डेवलप किए जाएंगे। हरियाणा में तेजी से बढ़ रही जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नए शहर (new smart cities in haryana) विकसित करने की योजना बनाई है। पंचग्राम विकास प्राधिकरण 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए इन शहरों को विकसित करेगा।
760 गांव की खरीदी जाएगी जमीन -
पांच नए स्मार्ट शहर (new smart cities) बसान के लिए लगभग 760 गांवों की जमीन को शामिल किया जाएगा। रिपोर्ट सामने आई है कि इन सभी गांव से जमीन खरीदी जाएगी। सभी नए शहर KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर दो किलोमीटर के दायरे में डेवलप किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि औद्योगिक गतिविधियां तेज होंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
इसके अलावा, बेहतर कनेक्टिविटी के कारण निवेशकों को भी आकर्षित किया जा सकेगा। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने रविवार को कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (Kundli-Manesar-Palwal Expressway) एक्सप्रेस वे अत्यंत महत्वपूर्ण संपत्ति है।
स्मार्ट शहरों में मिलेंगी ये सुविधाएं -
सरकार ने योजना बनाई है कि आधुनिक शहरी नियोजन, हरित क्षेत्र, किफायती आवास और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर दिया जाए। प्रस्तावित शहरों में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक हब, आईटी पार्क (IT Park), शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी, जिससे लोगों को काम और रहने की बेहतर सुविधाएं एक ही क्षेत्र में मिल सकें।
इसके साथ ही सार्वजनिक परिवहन, जल संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे टिकाऊ विकास के पहलुओं को भी शामिल किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि ये नए शहर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करें और हरियाणा को आर्थिक रूप से और अधिक सशक्त बनाए। बता दें कि ये पांचों शहर हाईटेक सुविधाओं से लैस होंगे। एक्सपर्ट का मनना है कि इन शहरों के बनने के बाद हरियाणा के रियल एस्टेट (Haryana Real Estate) में बड़ा बूम आ सकता है। यहां आसपास लगते इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छूने लगेंगी।