हरियाणा में एक और हाईवे के निर्माण को मिली मंजूरी, 10 गांवों का सफर होगा आसान
New Highway in Haryana - हरियाणा में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने की योजना अब रफ्तार पकड़ रही है। प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। अब हरियाणा वालों के लिए एक और गुड न्यूज़ है। दरअसल नए हाईवे के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। इस हाइवे के बनने से 10 से ज्यादा गांव को सीधा लाभ मिलेगा। यह हाईवे एनएच -148 से कनेक्ट होगा। चलिए खबर में जानते हैं विस्तार से
HR Breaking News - हरियाणा में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए एक के बाद एक नए हाईवे बनाए जा रहे है। अब हरियाणा वालों को एक बड़ी सौगात मिली है। दरअसल बवानीखेड़ा क्षेत्र के 10 गांव के लोगों को नेशनल हाईवे तक पहुंचाने के लिए लगभग 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है। बवानीखेड़ा बाईपास से कुंगड़ और पुर होते हुए भिवानी-हांसी हाईवे (Bhiwani-Hansi Highway) को NH- 148 से जोड़ने के मार्ग को मंजूरी मिल गई है।
3 साल से उठाई जा रही थी हाईवे के निर्माण की मांग -
इस हाइवे के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों का सफर काफी ज्यादा आसान हो जाएगा। ग्रामीणों की ओर से हाईवे को नेशनल हाईवे (National Highway in Haryana) के साथ जोड़ने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। इस मार्ग को बनवाने के लिए ग्रामीण तीन साल से मांग उठा रहे थे। अब मंजूरी मिलने के बाद लोग निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि प्रोजेक्ट से जुड़ी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
नेशनल हाईवे तक पहुंचने के लिए 10KM ज्यादा करना पड़ता है सफर -
फिलहाल गांव पुर, तालू, सोरखी, कुंगड़, धनाना, मुंढाल रोड, जताई, सिवाड़ा और मंढाणा समेत आसपास के गांव के लोगों को हाइवे तक जाने के लिए तिगड़ाना मोड़ की ओर से जाना पड़ता है। इससे उन्हें लगभग 10 किलोमीटर का ज्यादा सफर करना पड़ता है। नया हाईवे (new highway) बनने के बाद लोगों की यह परेशानी दूर हो जाएगी। ग्रामीणों को भिवानी, हांसी और आसपास के क्षेत्र की ओर जाने में भी आसानी होगी।
नया मार्ग बनने से होंगे ये लाभ - (Latest news)
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग का लाभ सिर्फ आवागम तक की सीमित नहीं है। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचने, विद्यार्थियों को शैक्षणिक संस्थानों तक जाने आने और नौकरी पैसा लोगों को अपने कार्यस्थल तक पहुंचने में भी आसानी होगी। इसके अलावा क्षेत्र में व्यापारी गतिविधियों में भी तेजी आएगी। अब ग्रामीणों की नजर निर्माण कार्य पर है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना को समय पर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
ग्रामीणों ने खुद बताया क्या होगा फायदा - (Haryana news)
ग्रामीणों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पिछले काफी समय से नेशनल हाईवे (National Highway) तक पहुंचाने के लिए लंबा सफर करना पड़ रहा था। नया मार्ग बनने से समय और ईंधन दोनों की बचत होगी। ग्रामीणों की ओर से 3 साल से नए हाईवे के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। सुनील सरपंच, भैणी जाटान यह मार्ग हमारे गांव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। बच्चों को स्कूल को ले जाने और लोगों को शहर तक पहुंचने में सुविधा होगी।
प्रदीप मुंढाल का कहना है कि इस सड़क के बनने से कई गांव के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है। प्रशासन को जरूरी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर काम शुरू करवाना चाहिए।
बढ़ सकते हैं जमीन के रेट -
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मनोहर लाल, निजी सचिव नवीन कौशिक का कहना है कि NH- 148 भिवानी हांसी हाईवे से 10 गांव को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस सड़क के नेशनल हाईवे से जुड़ने से कई गांवों को सीधा लाभ होगा। वहीं एक्सपर्ट का कहना है कि बवानीखेड़ा बाईपास से कुंगड़ और पुर होते हुए हाईवे से संपर्क स्थापित होने से आस-पास की जमीनों के रेट (land rates) भी बढ़ सकते हैं।