{"vars":{"id": "93802:4123"}}

परिवार पहचान पत्र की जानकारी अब मिलेगी मोबाइल फोन में, हरियाणा सरकार की नई व्यवस्था शुरू 

Haryana News : परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं में तेजी लाने के लिए सरकार ने नई व्यवस्था शुरू की है। अब प्रदेश सरकार की और से नई व्यवस्था के तहत क्या बदलाव सरकार की और से किए गए हैं। चलिए जानते हैं आगे खबर में विस्तार से।  

 

HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में परिवार पहचान पत्र (Family Identity Card in Haryana) से जुड़ी प्रक्रियाओं को अब और आसान बनाने की दिशा में सरकार ने नई पहल की है। पीपीपी में संशोधन, सत्यापन और माइग्रेशन सहित विभिन्न कार्यों के दौरान होने वाली प्रगति की जानकारी अब मोबाइल पर एसएमएस (SMS) के जरिए मिलेगी। सरकार ने इसके लिए नई संदेश व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत 12 प्रकार की गतिविधियों को शामिल किया गया है। इससे नागरिकों को अपने आवेदन की स्थिति जानने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों में जाने की जरूरत नहीं रहेगी।

मोबाइल पर उपलब्ध होगी सूचना 


परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को ऑर्डिनेटर डॉ.सतीश खोला (Dr. Satish Khola, State Coordinator of Family Identification Authority) ने बताया कि नई व्यवस्था का उद्देश्य पीपीपी से संबंधित सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के साथ प्रक्रिया को अधिक जवाबदेह बनाना है। आवेदन मिलने से लेकर उसके निस्तारण तक महत्वपूर्ण चरणों की सूचना संबंधित व्यक्ति को मोबाइल पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

जन्मतिथि, नाम और माइग्रेशन पर भी मिलेगी सूचना

 

नई एसएमएस (ppp news) व्यवस्था में जन्मतिथि के सत्यापन और संशोधन से जुड़े अनुरोधों को शामिल किया गया है। जन्मतिथि में बदलाव के लिए आवेदन प्राप्त होने, मंजूर होने या अस्वीकार किए जाने पर संबंधित व्यक्ति को संदेश भेजा जाएगा। इसी प्रकार परिवार के एक स्थान से दूसरे स्थान पर हरियाणा के भीतर माइग्रेशन और दूसरे राज्य में परिवार के स्थानांतरण की जानकारी भी मोबाइल पर मिलेगी।


इसके अलावा परिवार पहचान पत्र (family identity card) में किसी सदस्य को मृतक से दोबारा जीवित दर्ज करवाने के अनुरोध और नाम में संशोधन की प्रक्रिया के दौरान भी एसएमएस के माध्यम से अपडेट दिया जाएगा। इन प्रक्रियाओं के विभिन्न चरणों की जानकारी मिलने से नागरिकों को आवेदन की प्रगति का पता चलता रहेगा।

 

मोबाइल नंबर अपडेट रखना जरूरी

डॉ.सतीश खोला (haryana latest news) ने नागरिकों से परिवार पहचान पत्र में अपना मोबाइल नंबर सही और अपडेट रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोबाइल नंबर सही होने पर विभाग की ओर से भेजी जाने वाली सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकेंगी। डिजिटल माध्यम से जानकारी उपलब्ध करवाने की यह पहल सरकारी सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने में सहायक होगी।