Haryana News : हरियाणा में बसाए जाएंगे 5 ग्लोबल शहर, प्रदेश में घुमेका विकास का चक्र
HR Breaking News (Haryana News) केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और हरियाणा की सीएम सैनी सरकार लगातार प्रदेश को प्रगति के पथ पर लेकर जा रहे हैं। इससे देश के लोगों को काफी सुविधा मिल रही हैं। प्रदेश में भी अब विकास का चक्र घुमने वाला है। लोगों को इससे काफी लाभ होगा।
कहां पर बसाए जाएंगे ये शहर
प्रदेश की सरकार की तरफ से KMP एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ 5 नए शहर विकसित करने का प्लान तैयार किया गया है। इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर रियल एस्टेट के भी कई प्रोजेट पर काम चल रहा हैं, जिससे जमीन के भाव में तेजी आ रही है। लंबाई की बात करें तो कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (KMP Expressway) की लंबाई 135.6 किलोमीटर के आस-पास है, जबकि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने पर इस एक्सप्रेसवे के पूरे रूट की लंबाई 270 किलोमीटर के पास हो जाती है।
किसके जिम्मे है शहर बसाने का काम
हरियाणा सरकार की ओर से कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे (Kundli-Manesar-Palwal Expressway) के दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने का प्लान तैयार कर रही है। इन शहरों को बसाने के लिए तकरीबन 760 गांवों की जमीन अधिग्रहण किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए ये जमीन सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और पलवल जैसे जिलो से ली जा सकती है। हरियाणा राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (HSIIDC) को इन नए शहरों को बसाने का जिम्मा सौपां गया है।
उद्योग मंत्री ने कही है यह बात
HSIIDC के अनुसार, साल 2041 की अनुमानित जनसंख्या पर गौर करते हुए हरियाणा में इन 5 नए शहरों (Industrial Model Town in Haryana) को विकसित किए जाने की तैयार की गई है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए 'पंचग्राम विकास प्राधिकरण' (Panchagram Development Authority) का गठन कर दिया गया है। अब इस बारे में हाल ही में हरियाणा के उद्योग मंत्री ने इससे जुड़ी जानकारी साझा की है।
गांवों से ली जाएगी भूमि
हरियाणा राज्य (Haryana New Projects) में इन 5 नए शहरों को बसाने के लिए 760 गांवों की भूमि अधिग्रहण का काम किया जाएगा। हालांकि अभी गांवो के बारे में कुछ नहीं बताया गया है, क्योंकि अभी भूमि अधिग्रहण, जोनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चल ही रहा है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है भूमि अधिग्रहण के लिए ये गांव सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह और पलवल जैसे जिलों से हो सकते हैं। ये जिले KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर आते हैं।
लागों को मिलेंगी स्मार्ट सिटी वाली सुविधाएं
इस एक्सप्रेसवे के दोनों ओर इंडस्ट्रियल और कमर्शियल सेंटर के तौर पर नए शहर बसाए जाएंगे। हरियाणा में इन नए शहरों (New projects in Haryana) को बसाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की रूपरेखा तैयार हो रही है। इस दौरान राज्य सरकार ने जमीन मालिकों से लगातार संपर्क में रहने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए है और यह भी कहा है कि वो जमीन मालिकों को ई-भूमि पोर्टल पर जमीन की डिटेल्स अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित करते रहें।
प्रदेश में 5 आईएमटी भी बनेंगी
हरियाणा सरकार (Haryana Government) सोहना के पास ही लगभग 1000 एकड़ में ग्लोबल सिटी को बनाने कीयोजना बना रही है। ग्लोबल सिटी में लोगों को आधुनिक सड़क नेटवर्क, पेयजल, एनर्जी मैनेजमेंट, स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, सीवरेज सिस्टम, स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज जैसी सुविधांए मिलने वाली है। उद्योग मंत्री का कहना है कि आगामी समय में हरियाणा की ये 10 नई इंडस्ट्रीय मॉडल टाउनशिप (Haryana New IMT) प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इन 10 प्रोजेक्ट में से 5 IMT को मंजूरी मंजूरी मिल गई है, वहीं 5 अनय IMT का प्रोसेस भी तेजी से चल रहा है।