Haryana News : इस जिले में बनेंगे 57 नए सेक्टर, 10 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार
New Sector in Haryana : हरियाणा में पिछले काफी समय से प्रति कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। बता दें कि अब हरियाणा के एक जिलें में 57 नए सेक्टर बनाये जाने वाले हैं। इसके लिए सरकार (Haryana Governmet Update) 10 हजार एकड़ जमीन खरीदने वाली है। इसकी वजह से उन लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जिनकी पहले से वहां पर प्रॉपर्टी हैं क्योंकि उनको जमीन के अच्छे दाम मिलेंगे। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी-
HR Breaking News (New Sector Update) हरियाणा के एक नए जिलों को अब रफ्तार मिलने वाली है क्योंकि अब यहां पर 57 नए सेक्टर को बनाया जाने वाला है। इस सेक्टर के बनने की वजह से जिले में रोजगार के नए-नए मौके मिलने वाले हैं। ये पूरा प्रोजेक्ट (57 new sectors) 10 हजार एकड़ जमीन पर पूरा किया जाने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से उस जिले के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर ये सेक्टर बनाये जाएंगे। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में-
57 नए सेक्टर होंगे विकसित
झज्जर और बहादुरगढ़ में 57 नए सेक्टर को विकसित करने की तैयारी हो रही है। इसके लिए सरकार पहली बार भूमि अधिग्रहण की बजाय जमीन खरीदने वाली है। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (Haryana Urban Development Authority) की ओर से दोनों शहरों के लिए लगभग साढ़े 10 हजार एकड़ जमीन की खरीदी की जाने वाली है। नगर और ग्राम आयोजना विभाग की ओर से बहादुरगढ़ और झज्जर शहर के लिए बनाए गए मास्टर प्लान (डेवलेपमेंट प्लान) में प्रस्तावित नए रिहायशी, वाणिज्यिक व मिक्स लैंड यूज वाले सेक्टरों (57 new sectors in Haryana) को विकसित करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है।
ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड होगा सेक्टरों का ब्योरा
जमीन व सेक्टरों का ब्योरा ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड किया जाने वाला है। इसकी वजह से संबंधित क्षेत्र के किसान अपनी इच्छा के मुताबिक जमीन का ब्योरा व रेट पोर्टल पर अपडेट कर सकते हैं। अगर किसान जमीन (57 new sectors) देने के इच्छुक होंगे तो सरकार की ओर से अपने एग्रीगेटर्स के जरिये किसानों से उनकी जमीन की खरीदी की जाने वाली है। जमीन मिलने के बाद ही नए सेक्टरों को विकसित करने का रास्ता साफ होने वाला है। प्रदेश सरकार अपने अनुबंधित एग्रीगेटर्स के माध्यम से किसानों (Update for Farmers) को जमीन बेचने के लिए तैयार करेगी। इसकी वजह से आमजन के घरोंदे बनाने का सपना भी साकार होने वाला है। अवैध कॉलोनियों के विकसित होने पर भी अंकुश लगाए जा सकते हैं।
इन जिलों को किया गया है शामिल
सरकार की ओर से ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से प्रदेश के शहरों के मास्टर प्लान में प्रस्तावित सेक्टरों के लिए लगभग डेढ़ लाख एकड़ जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें साढ़े 10 हजार एकड़ जमीन झज्जर (New Sectors in Jhajjar) जिले की भी शामिल की गई है। बहादुरगढ़ के मास्टर प्लान 2041 में 34 तो झज्जर के प्लान में 23 नए सेक्टर प्रस्तावित किए गए थे। इन सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने की तैयारी बहादुरगढ़ के मास्टर प्लान 2041 में रिहायशी सेक्टर-3, 3बी, 4ए, 14, 15, 25, 26, 28, 28ए, 29, 37, 41, 42, 47, 48 और 51 प्रस्तावित किये गए हैं।
मिक्स लैंड यूज में ये सेक्टर हैं शामिल
इसके साथ ही में मिक्स लैंड यूज में सेक्टर 3ए, 17ए, 23, 24, 27, 30, 31, 32, 33, 35, 36, 38, 40, 44, 45, 46, 49 व 50 हैं। इनके लिए एचएसवीपी ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से लगभग 6400 एकड़ जमीन की खरीदी करने वाली है। वहीं झज्जर में रिहायशी सेक्टर (Sectors in Jhajjar) 6, 12ए, 27, 28, 29, 33, 35, 36 व 37, वाणिज्यिक सेक्टर 14ए व 21, पब्लिक व सेमी पब्लिक 22, 23, 24, 25, 26 व 31 और मिक्स लैंड यूज के लिए 13ए, 20, 21, 25, 30 व 32 सेक्टर के लिए जमीन की खरीद की जाने वाली है।
स्कटरों के लिए खरीदी जाएगी जमीन
सरकार की ओर से मास्टर प्लान में प्रस्तावित सेक्टरों के लिए जमीन खरीदने का फैसला ले लिया गया है। ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदने (57 new sectors) की प्रक्रिया की शुरुआत की जाने वाली है। किसान अगर अपनी जमीन बेचने के इच्छुक हुए तो सेक्टरों को विकसित करने की कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाने वाला है।