Haryana News : हिसार से इस लंबे रूट पर रात में भी चलेगी बस, विभाग ने शुरू की नई बस सेवा
New Bus in Haryana : हरियाणा रोड़वेज ने यात्रियों की सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर दी है। बता दें कि अब हिसार से इस लंबे रूट पर रात में भी बस चलने वाली है। इसकी वजह से यात्रियों (Bus in Haryana) को काफी लाभ होगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
HR Breaking News (night bus service) हरियाणा रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा को बेहतर करने के लिए हिसार से एक लंबे रूट पर नई बस सेवा की शुरुआत करने का बड़ा फैसला लिया है। खास बात तो ये है कि ये बस अब रात के समय भी संचालित (night bus service in haryana) की जाएगी, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि के इस कदम से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा समेत कई अन्य लोगों को काफी लाभ होने वाला है। चलिये खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
नाइट बस सेवा की हुई शुरुआत
रोडवेज विभाग ने हांसी-चंडीगढ़ रूट पर नाइट बस सेवा की शुरुआत कर दी है। पहले दिन मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट (Night bus service to Chandigarh) पर रवाना हुई और इस बस में 27 यात्री सवार हुए। यह बस जींद, कैथल और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद लगभग 6 घंटे का सफर करने के बाद बस रात 10 बजे चंडीगढ़ पहुंचने वाली है। अगली सुबह ये बस सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर हांसी (Hisar News) के लिए वापस प्रस्थान करेगी और लगभग साढ़े दस बजे हांसी पहुंचेगी।
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
बता दें कि ये सुविधा उन यात्रियों के लिए है जो देर शाम चंडीगढ़ पहुंचना चाह रहे हैं या फिर उनको अगली सुबह जल्दी वापसी करना चाहते हैं। इस बस सेवा से निजी टैक्सियों या ट्रेनों की तुलना में अधिक किफायती और सुविधाजनक यात्रा (Night bus service) सुनिश्चित की जा सकेगी। शाम के समय सीधे रूट पर आने वाली ये बस यात्रियों के लिए समय की बचत और आरामदायक सफर का विकल्प बनकर सामने आने वाली है।
हांसी-चंडीगढ़ रूट पर चलेंगी 8 बसें
इस नई सेवा की शुरुआत होने की वजह से हांसी-चंडीगढ़ रूट पर कुल 8 बसें हो गई हैं। हांसी डिपो में कुल 78 बसें हैं, जिनमें 68 नियमित रोडवेज की और 10 किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही है। नई बस सेवा (New Night bus service to Chandigarh) का लाभ उन यात्रियों को होने वाला है जोकि सुबह 9 बजे तक चंडीगढ़ में दफ्तर, अदालत या अस्पताल पहुंचना चाह रहे हैं। इसके साथ ही में व्यापारियों और छात्रों के लिए भी ये सेवा सुविधाजनक और किफायती साबित होने वाली है।
आने वाले समय में चलेंगी ऐसी और ट्रेनें
इस समय-सारणी को यात्रियों के फीडबैक के आधार पर तैयार किया जा रहा है। अगर इस रूट पर सवारियों की संख्या अच्छी बनी रहती है तो फिर भविष्य में ऐसी और बसों की भी शुरुआत की जाने वाली है। बस रात को चंडीगढ़ (Hisar To Chandigarh Bus) जाएगी व सुबह वापस आएगी। इसकी वजह से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और व्यपारियों को सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है।