Haryana News : एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी की मिली मंजूरी, 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Haryana News : मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाने को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना की लागत लगभग 500 करोड़ रुपये होगी। इससे हजारों वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी और सड़क पर यातायात सुचारू होगा। फ्लाईओवर पीपीपी (PPP) मोड़ पर बनाया जाएगा...इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana)। बल्लभगढ़ से पाली तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (elevated flyover) बनाने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी (Chief Minister Nayab Saini) ने मंजूरी दे दी है। इस फ्लाईओवर का निर्माण 500 करोड़ रुपये की लागत से होगा और इससे हजारों वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। फ्लाईओवर पीपीपी मोड़ पर बनाया जाएगा। बुधवार को एनआईटी के विधायक सतीश फागना (NIT MLA Satish Fagna) के सवाल पर लोक निर्माण मंत्री रणवीर गंगवा (Public Works Minister Ranveer Gangwa) ने विधानसभा में इस परियोजना की जानकारी दी।

एलिवेटेड फ्लाईओवर की कुल लंबाई 8.2 किलोमीटर-


बल्लभगढ़ से पाली (Ballabgarh to Pali) तक बनने वाले एलिवेटेड फ्लाईओवर की कुल लंबाई 8.2 किलोमीटर होगी। इसके साथ दोनों ओर सात-सात मीटर चौड़ी सर्विस रोड (service road) का भी प्रावधान किया गया है। यह कॉरिडोर बल्लभगढ़, पाली, धौज और सोहना रोड (sohna road) पर विकसित किया जाएगा। परियोजना की डीपीआर (DPR) तैयार करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने निजी एजेंसी को हायर किया है, और इसके लिए 105.37 लाख रुपये की मंजूरी सरकार की ओर से दी जा चुकी है।

सुबह-शाम यातायात में जाम की समस्या-


बल्लभगढ़ से सोहना (Ballabgarh to Sohna) तक सुबह और शाम के समय यातायात काफी ज्यादा रहता है। इस मार्ग पर कई उद्योग स्थापित हैं। शाम के समय सेक्टर-23 मोड़, संजय कॉलोनी मोड़ और सरुरपुर चौक पर विशेष रूप से भारी जाम लगता है, क्योंकि इंडस्ट्री से आने-जाने वाले कर्मचारी और भारी वाहन इसी रास्ते से गुरुग्राम की ओर जाते हैं।

बल्लभगढ़ फ्लाईओवर से आने वाले वाहन अब सोहना रोड होते हुए हार्डवेयर चौक (hardware chowk) की तरफ भी जाते हैं। पहले बड़े वाहन अक्सर जाम में फंस जाते थे। सोहना रोड पर कई अस्पताल भी स्थित हैं, जिससे ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ती थी। फ्लाईओवर बनने के बाद संजय कॉलोनी, सेक्टर-22, 23, सेक्टर-55, जीवन नगर, गौछी, सरूरपुर और पाली गांव के लोगों को काफी राहत मिलेगी।