Haryana News : इन 10 शहरों में बनाए जाएंगे सिटी बसों के लिए डिपो, स्थापित होंगे चार्जिंग स्टेशन

Haryana News :हरियाणा में यात्रियों के सफर को आसान बनाने और सुविधाओं को लेकर सिटी बसों के लिए डिपो को बनाया जाने वाला है। सरकार की ओर से प्रदेश (Depot for city buses)  के 10 शहरों में डिपो बनाएं जाएंगे। इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। खबर में जानिए कि हरियाणा में कब तक सिटी बस सेवा का विस्तार होगा।
 

HR Breaking News(Haryana News ) हरियाणा में अब विकास की रफ्तार तेज होने वाली है। अब सरकार ने प्रदेश के 10 शहरों में सिटी बसों की संख्या (Haryana city buses) में बढ़ोतरी को लेकर निर्णय लिया है। अब यात्रियों की सुविधाओं को लेकर सिटी बसों के लिए डिपो बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब जल्द ही यहां पर चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

 

चार्जिंग स्टेशन के साथ वर्कशॉप भी होंगे तैयार 


बता दें कि हरियाणा के जिन 10 शहरों में सिटी बसों का संचालन (Haryana City Buses Operation) किया जाता है उनमें रोडवेज के बस अड्डों के भीतर ही सिटी बस सेवा के डिपो भी तैयार होंगे और यहां पर चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित किया जाना प्रस्तावित है। सिर्फ इतना ही नहीं बसों की मरम्मत के लिए ओर बसों को खड़ा करने व सफाई-धुलाई के लिए वर्कशॉप भी तैयार होगी। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी इसके लिए 10 शहरों में रोडवेज के बस अड्डों (roadways bus stands)  के भीतर ही 1 से ढाई एकड़ तक जमीन रिजर्व कर दी गई है। हिसार और अंबाला में डिपो विकसित करने के लिए निदेशालय को प्रस्ताव मिल गए हैं।

 

किन जिलों में शुरू हुआ डिपो बनाने का काम


अधिकारियों के अनुसार कई  शहरों जैसे कि सोनीपत, पंचकूला, रोहतक और करनाल में डिपो बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं, यमुनानगर में 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। हरियाणा के पंचकूला, हिसार, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, रेवाड़ी, रोहतक, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र में सिटी बसों का संचालन (operation of city buses) किया जाता है और अभी यहां पर 65 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। 65 सिटी बसों में 12 मीटर लंबाई वाली कुल 375 सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।

 

कुल 600 से अधिक बसों का होगा संचालन 


इसके अलावा पीएम ई-बस सेवा (PM e-Bus service) के तहत भी अलग से 9 मीटर लंबाई वाली 250 बसों के संचालन का प्लान प्रस्तावित किया गया है यानी कुल 600 से अधिक बसों का संचालन किया जाएगा। बता दें कि बसों की संख्या चरणवार बढ़ेगी। इस वजह से राज्य परिवहन विभाग (State Transport Department) यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए एक्टिव हो गया है।

 

इन जिलों में कितनी बसों का होगा संचालन


वैसे तो अभी हरियाणा के कुरुक्षेत्र में अभी 10 सिटी बसों का संचालन (City buses operate in Kurukshetra) किया जा रहा है और दो चार्जिंग स्टेशन हैं। वहीं, अंबाला में दो चार्जिंग स्टेशन के साथ ही 15 बसों का संचालन हो रहा है। अब जल्द ही यहां पर एक अन्य चार्जिंग प्वाइंट भी बनाया जाएगा और अन्य शहरों में भी जल्द और 1-1 चार्जिंग स्टेशन लगा दिए जाएंगे, जिससे बसों की संख्या बढ़ने पर कोई परेशानी नहीं होगी।

बस अड्‌डों में डिपो बनाए जाने के फायदे


बस अड्‌डों में डिपो (Depots at bus stands)  बनाए जाने से बसों की सफाई व मरम्मत समय से होगी। इसके साथ ही चार्जिंग के इंतजार में यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं होगी। बसों का आवागमन सुगम तरीके से हो सकेगा। राज्य परिवहन विभाग (State Transport Department) के महानिदेशक का कहना है कि जिन बस अड्डों से सिटी बस सेवा (City bus service from bus stands) का संचालन किया जाता है, उनके परिसर में चार्जिंग स्टेशन व अन्य सुविधाओं के लिए पूरा करने की योजना बना ली गई है और कई जगहों पर योजना के तहत काम की शुरुआत हो गई है।