Haryana News : प्रदेश में घर खरीदने का शानदार मौका, इन दिनों को होगी ई नीलामी
Haryana : अगर आप हरियाणा के निवासी है और घर खरीदने की तैयार कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि अब प्रदेश में घर खरीदने (Plot E Auction) का शानदार मौका मिल रहा है। सरकार अब ई नीलामी के जरिये घरों की बिक्री करने वाली है। इसकी वजह से लोगों को काफी लाभ होगा। आइए जानते हैं इस बारे में।
HR Breaking News (Haryana Housing Board) हरियाणा में रहने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार अब ई नीलामी के जरिये घरों की बिक्री करने वाली है। इसकी वजह से प्रदेश में जो भी लोग घर खरीदने (House E Auction) की तैयारी कर रहे हैं उनको लाभ हो रहा है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। खबर के माध्यम से जानिये इस बारे में पूरी डिटेल।
इन तारीखों पर होगी घरों की बिक्री-
हाउसिंग बोर्ड, हरियाणा अब जल्द ही आरक्षित और सामान्य संपत्तियों की ई-नीलामी करने की तैयारी कर रही है। नई संशोधित नीति के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड द्वारा ई-नीलामी (Residential Properties in Haryana) की तिथियों का भी ऐलान कर दिया गया है। ये ई-नीलामी 18 फरवरी, 9 मार्च, 1 अप्रैल और 25 फरवरी, 17 मार्च व 15 अप्रैल 2026 को होने वाली है।
जानिये कहां पर होगी ई नीलामी-
अंबाला कैंट सेक्टर 42, यमुनानगर सेक्टर 12, अलीपुर सेक्टर 12, पलवल सेक्टर 6,11,14, फरीदाबाद सेक्टर 70, गुरुग्राम सेक्टर 48 और सेक्टर 49 नॉर्थ स्टार, सेक्टर 73, सेक्टर 67, सोहना 11 और 14, रेवाड़ी सेक्टर 26, 19, 25 और 26, 6 और 7, धारूहेड़ा सेक्टर 7,23,1, 1A (Auction of Residential Properties) और 28 में 18 फरवरी 2026, 09 मार्च 2026 और 1 अप्रैल 2026 को घरों की ई निलामी तारीख तय की गई है। जनरल आवासीय संपत्तियों के बारे में बात करें तो इसमें पंचकूला सेक्टर 31 और सोनीपत सेक्टर 23 को शामिल किया गया है।
इतने बजे होगी ई नीलामी की शुरुआत-
बाकी के 75 प्रतिशत राशि का भुगतान आवंटन पत्र जारी होने की तिथि से 100 दिन के भीतर (ब्याज मुक्त) या 3 वर्ष की छमाही किस्तों द्वारा भुगतान करने का प्रावधान जारी किया गया है। साथ ही में ई-नीलामी पोर्टल https://hbh.gov.in पर ई-नीलामी सुबह 10 बजे शुरू की जाएगी। किसी भी प्रकार (Residential Properties in Haryana) की अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9106196864, 6354910157 पर संपर्क किया जा सकता है। सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात ये भी है कि ईएमडी जमा करवाने की अंतिम तिथि तय ई-ऑक्शन की तिथि से एक दिन पहले शाम 5 बजे तक होगी।
आवासीय सम्पतियों में भी होगी नीलामी-
जिन आवासीय सम्पतियों में ईनीलामी होने वाली है। उसमें फतेहाबाद सेक्टर 4,7, रोहतक सेक्टर 27,28,34,35,37,26,28,36ए, हिसार सेक्टर 1,4,24, तलवंडी राणा सेक्टर 1, झज्जर सेक्टर 7, रतिया सेक्टर 6, सिरसा सेक्टर 21, टोहाना सेक्टर 6 और 7, घरौंडा सेक्टर 9, कैथल सेक्टर 29 और 33, करनाल सेक्टर 28(न्यू), 28(ओल्ड), 45 (न्यू), 45(ओल्ड), 33,36, (Residential Properties Auction) नरवाना सेक्टर 19 बसंत विहार, कुरुक्षेत्र सेक्टर 9,29,32,31-32, पानीपत सेक्टर 39-P/NATH, 39-TDI, 19-अंसल सिटी को शामिल किया गया है। इन इलाकों में 25 फरवरी 2026, 17 मार्च 2026 और 15 अप्रैल 2026 को ईनीलामी होगी। साथ ही में जनरल आवासीय संपत्तियों में जींद सेक्टर 8 और सिरसा सेक्टर 19, टाइप बी को शामिल किया गया है।