Haryana News : हरियाणा में नई फोरलेन रोड को मंजूरी, 100 करोड़ से ज्यादा की आएगी लागत 

Haryana :देश में सड़कों के नेटवर्क को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी बीच हरियाणा में भी नई सड़कें बनाई जा रही हैं। प्रदेश में कई एक्सप्रेसवे भी बन चुक हैं। इसी बीच एक सो करोड़ से ज्यादा की लागत से फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। नई फोरलेन सड़क को मंजूरी मिल गई है। 

 

HR Breaking News (Haryana News) सरकार की तरफ से हरियाणा के लिए एक और सड़क को मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश के लोगों का काफी लाभ होगा। सफर आसान होगा और आवाजाही सीधे तौर पर निवेश को भी आमंत्रित करती है। नई सड़क के पास जमीनों के दाम भी बढ़ जाते हैं, जोकि काफी आम बात है। 

 

 

हरियाणा में हो रहा नए नए हाईवेज का निर्माण


हरियाणा की सरकार (Haryana Government)  की तरफ से अब सड़क नेटवर्क का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। लोगों की लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाने के लिए यहां पर नए-नए हाईवे (Haryana New Highway) का निर्माण किया जा रहा है। ताकि लोगों का सफर आसान हो सकें। सरकार प्रदेश में सड़कों, पुलों आदि चीजों के विकास पर खास ध्यान दे रही है।  

क्या है अपडेट 


विकास व पंचायत और खनन मंत्री की कोशिशों से पानीपत से जींद तक सड़क निर्माण (Construction of road)  प्रोजेक्ट का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) की अध्यक्षता की बैठक में प्रोजेक्ट के टेंडर प्रोसेस को मंजूरी दी गई है। इससे प्रदेश को काफी लाभ मिलेगा।

कहां से कहां तक बनेगी सड़क


रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोजेक्ट (Haryan Road Projects)  के तहत पानीपत से दरियापुर मोड़ तक तकरीबन 25 किलोमीटर लंबी सड़क फोरलेन की जाएगी। इस रोड पर 53 करोड़ 91 लाख रुपये का खर्चा आ सकता है। वहीं, दरियापुर मोड़ से जींद तक तकरीबन 50 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण के काम के लिए 59 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत आ सकती है। इन सबको मिलाकर कुल खर्चे को देखें तो इसमे लगभग 113 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है। 

जानें किन शहरों को होगा लाभ


इस प्रोजेक्ट (Haryana Projects)  के पूरा होते ही कई जिलों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस प्रोजेक्ट (Haryana Four lane Road Projects) से पानीपत जिले के इसराना विधानसभा क्षेत्र को लाभ होगा और जींद की सफीदों विधानसभा क्षेत्र और करनाल के असंध विधानसभा हिस्सों के लोगों को फायदा मिलेगा। हरियाणा में सड़क व्यवस्था सुचारू होने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।