{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Haryana News : सरकारी स्कूल के केवल 166 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, 354 बच्चों को अभी भी इंतजार

Haryana News :हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की राह को आसान बनाने के लिए साइकिल वितरण योजना की शुरुआत की गई है, लेकिन अभी तक सरकारी स्कूल के केवल 166 विद्यार्थियों को साइकिल (Bicycles for government school students) मिली है। अभी साइकिल पाने के लिए 354 बच्चों को इंतजार करना होगा, क्योंकि पर्याप्त बजट न होने की वजह से यह आयोजन नाममात्र बन गया है। 
 

HR Breaking News (Haryana News) सरकारी स्कूलों के SC वर्ग के छात्रों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए प्रशासन की ओर से साइकिल को लेकर बजट पास किया जाता है, जिसके बाद चुने हुए विद्यार्थियों (bicycle distribution scheme) को साइकिल दी जाती है, जिससे उनकी उनकी राह को सरल बनाया जा सकें। इस बार सरकारी स्कूल के केवल 166 विद्यार्थियों को ही साइकिल मिल पाई है और अभी 354 बच्चों को साइकिल पाने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 

जानिए क्या है मुफ्त साइकिल योजना 


मुफ्त साइकिल योजना (muft cycle yojana kya hai) के अंतर्गत साइकिल पसंद करने वाले बच्चों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। जान लें कि हिसार जिले में 9 अक्टूबर को साइकिल मेला लगाया गया, लेकिन बजट पर्याप्त नहीं था, जिस वजह से यह आयोजन सिर्फ नाम मात्र का ही बनकर रह गया। कुल 520 पात्र विद्यार्थियों में से सिर्फ 166 विद्यार्थियों को ही साइकिलें दी जा सकेंगी। वहीं, बचे हुए 354 विद्यार्थियों को अभी बजट जारी होने का वेट करना होगा।

 

जून में लगाया गया था साइकिल मेला 


शैक्षणिक सेशन 2026-27 (Academic session 2026-27) के पात्र विद्यार्थियों को साइकिल के वितरण  (Distribution of bicycles to students) के लिए जून में साइकिल मेला लगाने के लिए कहा था, तब जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सिर्फ 5 लाख का बजट जारी किया गया था। साइकिल मेले का मकसद पात्र छात्रों को योजना का लाभ देने के लिए खरीद से जुड़ी प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है, उसके बाद भी पर्याप्त बजट उपलब्ध नहीं होने की वजह से छात्रों को साइकिल नहीं मिल पा रही है।

 

साइकिल खरीद व बकाया खर्च के लिए भेजा प्रस्ताव 


बची हुई राशि के लिए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय (Basic Education Officer Office) ने निदेशक मौलिक शिक्षा, हरियाणा, पंचकूला को लेटर लिखकर 10.70 लाख रुपए जारी करने की मांग की है। विभाग के अनुसार बचे हुए 354 विद्यार्थियों की साइकिल खरीद और मेले के बकाया खर्च के लिए 10.70 लाख का प्रस्ताव पंचकुला निदेशालय को भेजा गया है।

बजट की स्वीकृति मिलते ही दी जाएंगी साइकिल 


जैसे ही बजट की स्वीकृति मिलती है। वैसे ही सभी बच्चों को साइकिल दी जा सकेंगी। इसमें साइकिल खरीद के लिए 10.60 लाख रुपए और 9 अक्टूबर को आयोजित साइकिल मेले के लिए 10000 रुपये शामिल है। जिले में पात्र विद्यार्थियों को साइकिल के लिए मेला आयोजित कराने का प्रोसेस पूरा हो गया है, लेकिन बजट पूरा नहीं होने की वजह से खरीद और वितरण के आगे का प्रोसेस अभी अटका हुआ है। अब आगे का प्रोसेस निदेशालय से राशि (kab lagega cycle mela) मिलने पर डिपेंड है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।