Haryana News : 100 एकड़ में बनाया जाएगा वेडिंग जोन, बजट का भी हुआ एलान

Haryana News : प्रदेश के बजट में इस चौक के नजदीक 100 एकड़ में वेडिंग जोन बनाने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट भाषण में इसकी घोषणा की। इस परियोजना को HSIIDC द्वारा विकसित किया जाएगा, जिससे नए गुरुग्राम क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलेगा...इससे जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए खबर को पूरा पढ़ लें-

 

HR Breaking News, Digital Desk- (Haryana) हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HSIIDC) की ओर से पचगांव चौक के नजदीक एक बड़ा वेडिंग जोन विकसित (wedding zone developed) किया जाएगा। यह वेडिंग जोन करीब 100 एकड़ भूमि में बनाया जाएगा, जिससे क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।

सोमवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) ने बजट भाषण के दौरान इस परियोजना की घोषणा की। इसके बाद HSIIDC द्वारा जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। प्रस्तावित वेडिंग जोन में आधुनिक इंडोर हॉल (indoor hall) के साथ-साथ बड़े समारोहों के लिए खुला स्थान भी उपलब्ध कराया जाएगा।

100 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगा आधुनिक वेंडिंग जोन-

वेडिंग जोन का डिजाइन पार्किंग, शौचालय और आंतरिक सड़कों सहित आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। HSIIDC द्वारा अधिग्रहित 1810 एकड़ भूमि में से लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में यह वेडिंग जोन विकसित किया जाएगा। इस जोन में शादियों से जुड़ी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस वेडिंग जोन को इस तरह विकसित किया जाएगा कि लोग केवल समारोह में शामिल होने आएं और शादी संपन्न कर सीधे अपने घर लौट सकें। इसके लिए पचगांव चौक (Pachgaon Chowk) का चयन किया गया है, ताकि गुरुग्राम, रेवाड़ी (rewari), फरीदाबाद (freedabad), दिल्ली और सोनीपत से आने-जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

 रखा जाएगा ट्रांसपोर्टेशन का ख्याल- 

इस वेडिंग जोन का प्रवेश द्वार केएमपी एक्सप्रेसवे से उतरने के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे (Delhi-Jaipur Highway) के किनारे प्रस्तावित किया जाएगा। HSIIDC द्वारा विकसित किया जाने वाला यह वेडिंग जोन पचगांव चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक बनाया जाएगा, जिससे यहां पहुंचना और भी आसान हो सकेगा।

इस परियोजना के विकसित होने से यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। यह स्थान केएमपी एक्सप्रेसवे, दिल्ली-जयपुर हाईवे, हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर (Haryana Orbital Rail Corridor) और RRTS स्टेशन के साथ-साथ मेट्रो स्टेशन के नजदीक विकसित किया जाएगा, जिससे आवागमन और भी सुगम हो सकेगा।

यह बजट पूरे प्रदेश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम आने वाले समय में प्रदेश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और जनकल्याण पर स्पष्ट रूप से दिखाई देंगे।

- पवन यादव, संरक्षक, आईएमटी इंडस्ट्रियल एसोसिएशन

लगातार विकसित हो रहे नया गुरुग्राम (gurugram) के निवासियों के लिए बजट में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है। सड़कों का दुरुस्तीकरण हो या वेडिंग जोन क्षेत्र के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होंगे।

- सुंदरलाल यादव, अध्यक्ष, सरपंच एसोसिएशन, गुरुग्राम