नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा, जीते 38 मेडल
HR Breaking News (Haryana sports) नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (National Junior Atheletics Championship) में हरियाणा के खिलाड़ियों ने शाानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा कायम कर लिया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी लग्न के दम और जूनुन के दम पर 19 स्वर्ण मेडल समेत कुल 38 मेडल प्राप्त किए हैं, जिससे प्रदेश का गौरव मान बढ़ गया है। आइए खबर में विस्तार से जानते हैं इन खिलाड़ियों के बारे में-
हरियाणा के खिलाड़ियों ने किए 38 पदक हासिल Haryana Medals in National Junior Atheletics Championship
चेन्नई में 23 से 27 अक्टूबर तक आयोजित नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा है, जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 38 पदक हासिल किए हैं, जिसमें से 19 स्वर्ण, 11 रजत और 8 कांस्य पदक शामिल है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और तमिलनाडु एथलेटिक्स एसोसिएशन की तरफ से आयोजित कंपटीशन में हरियाणा ने लड़कों और लड़के दोनों वर्गों में तीसरा स्थान प्राप्त किया है और ओवरआल चैंपियनशिप में दूसरे स्थान की ट्रॉफी हासिल की है।
हरियाणा के निश्चय ने किया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम
यह जानकारी खेल मीडिया प्रभारी की ओर से दी गई है। हरियाणा के निश्चय ने 18 साल आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में 66.75 मीटर की दूरी के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं, वरुण भाम्भू ने 14 साल आयु वर्ग की किड्स जैवलिन स्पर्धा में 71.20 मीटर की दूरी के साथ गोल्ड मैडल पदक हासिल किया है और उन्हें बेस्ट एथलेटिक्स चुना गया है।
एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष ने दी बधाई
मीनाक्षी ने 16 साल आयु वर्ग की जैवलिन थ्रो कंपटीशन में 54.40 मीटर के प्रदर्शन के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया। उन्हें भी बेस्ट एथलीट का खिताब दिया गया है। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव ने खिलाड़ियों को प्रदर्शन की सराहना की है। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य और एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी है।
किन खिलाड़ियों ने किन गेम्स में जीता मेडल
गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में हितेश, जिन्होंने 1500 मीटर, देव जिन्होंने, 1000 मीटर और निश्चय शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में, सौर्य ने 600 मीटर, दक्ष सोलंकी ने जैवलिन थ्रो में मेडल हासिल किया है। वरुण भाम्भू ने किड्स जैवलिन में मेडल हासिल किया है। सोनम ने 400 मीटर बाधा दौड़ में पदक हासिल किया है। अंशु ने शॉटपुट, पूनम ने जैवलिन थ्रो, ओशिन ने डिस्कस थ्रो, आशीष शर्मा ने 600 मीटर और मीनाक्षी ने जैवलिन थ्रो में मेडल हासिल किया है। ऐसे ही 16 आयु वर्ग लड़का लड़कें ने 1000 मीटर स्प्रिंट मेडले रिले टीम की ओर से एक स्वर्ण और टीम इवेंट्स में पांच गोल्ड मेडल हासिल किए हैं।