हरियाणा रोडवेज ने चालू की जींद से अमृतसर तक नई बस शुरू, किराया लिस्ट जारी
HR Breaking News (Haryana Roadways Bus Jind to Amritsar) जींद से अमृतसर तक नई बस सेवा शुरू की गई है। यह बस जींद से सफीदों होकर निकलेगी। हरियाणा रोडवेज (Haryana Roadways News) की तरफ से रूट पर किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। किराया लिस्ट जारी हो चुकी है। चलिए जानते हैं समाचार में इस नई बस सेवा के बारे में विस्तार से-
पहले सफीदों से हुई थी शुरू Haryana Roadways New Bus from Jind to Amritsar
हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो (Haryana Roadways Jind Bus Depot) की तरफ से अमृतसर तक की बस को पहले सफीदों से चलाया गया था। अब इसको बदलकर जींद से शुरू किया गया है। प्रथम दिन ही इस रूट पर बस में 25 यात्रियों ने यात्रा की।
पहले क्या था बस का रूट
हरियाणा रोडवेज की यह बस पहले सफीदों से शुरू हुई थी। इसमें यात्रियों की संख्या कम थी। अब जींद से यात्रियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। पहले बस का रूट सफीदों से सुबह 7 बजे चालू होता था। यह सफीदों से चलकर असंध, कैथल, चीका, पटियाला होकर 10 घंटे में अमृतसर पहुंचती थी। यानी कि बस करीब शाम 5 बजे अमृतसर पहुंचती है। इस बस का रूट अब जींद से सुबह 6 बजे शुरू होगा। पहले बस अगले दिन सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर अमृतसर से रवाना होती थी।
जींद से लगेंगे 11 घंटे, किराया 550 रुपये
यह बस अब जींद से चलेगी। जींद से बस का समय 6 बजे रखा गया है। यह सफीदों करीब 7 बजे तक ही पहुंचेगी। आगे का रूट पहले वाला ही रहेगा। असंध, कैथल, चीका, पटियाला से बस गुजरेगी। जींद से अमृतसर तक यह बस 416 किलोमीटर चलेगी। इसका किराया 550 रुपये निर्धारित किया गया है। बीच में रूट के हिसाब से अलग-अलग किराया रहेगा। अब बस का सफर 11 घंटे का रहेगा।
पहले भी चल रही है दूसरे रूट से बस
जीदं से अमृतसर के लिए पहले भी बस चल रही है। यह बस जींद से अमृतसर तक संगरूर व पातड़ा के रास्ते से जाती है। इस बस की सुबह की टाइमिंग साढ़े 9 बजे की है। अमृतसर तक जाने के लिए अब यात्रियों के पास दो विकल्प होंगे और जिन्हें, जल्दी जाना है, वह सुबह 6 बजे वाली बस के माध्यम से अमृतसर जा सकेंगे। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा।
बस में यात्री बढ़ने की उम्मीद : डीआई, सुनील पूनिया
जींद बस अड्डा के डीआई सुनील पूनिया की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि जींद से अमृतसर की बस सेवा शुरू की गई है। पहले यह बस सफीदों से तैयार होकर चल रही थी। अब इस बस को सुबह 6 बजे जींद से चलाया जाएगा। सफीदों से यात्रियों की संख्या कम रहने के कारण रूट में ये बदलाव किया गया है। बस का रूट असंध, कैथल, पटियाला से होगा। उम्मीद की जा रही है कि जींद से बस चलाने पर यात्रियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।