हरियाणा में ऐतिहासिक धरोहरों को जोड़ने की तैयारी, बनाया जाएगा स्मारक पर्यटन सर्किट
HR Breaking News (Haryana News) हरियाणा में अब प्रदेश सरकार की ओर से ऐतिहासिक विरासत और स्मारकों को पर्यटन से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। इसके तहत अब जल्द ही प्रदेश में स्मारक पर्यटन सर्किट (Haryana Tourist place) विकसित किया जाने वाला है, जिससे पर्यटकों को प्रदेश के कई ऐतिहासिक स्थलों को एक साथ देखने का मौका मिल सकेगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-
कौन करेंगे स्मारक की ओपनिंग
हरियाणा सरकार (Haryana Government) विशेष स्मारक पर्यटन सर्किट विकसित करने वाली है, जिसके तहत प्रदेश के अलग जिलों में मौजूद ऐतिहासिक स्मारक और धरोहर को आपस में कनेक्ट किया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट में अंबाला का 1857 की प्रथम स्वतंत्रता क्रांति के शहीदों की याद में बनाया गया स्मारक प्रमुख केंद्र होगा। 5 नवंबर को केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह इस स्मारक की ओपनिंग करने वाले हैं।
सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी
सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) की ओर से चंडीगढ़ में मौजूद अपने आवास कबीर कुटीर में शहीद स्मारक समिति की गवर्निंग काउंसिल की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए पर्यटन सर्किट विकसित (Tourism circuit developed) करने की जानकारी साझा की है। उनका कहना है कि हरियाणा की धरती वीरता, वरदान और गौरवशाली इतिहास की गवाह है। प्रदेश में कई ऐसे स्थल है, जिनका राष्ट्रीय इतिहास में योगदान है।
पर्यटकों को मिलेगी ऐतिहासिक स्थलों की जानकारी
इन सभी स्थलों को जोड़कर पर्यटकों को हरियाणा के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक विरासत (Historical Heritage of Haryana) से परिचित किया जाने वाला है। स्मारक पर्यटन सर्किट बनने से पर्यटकों को प्रदेश के कई ऐतिहासिक स्थलों को जानने का मौका मिल सकेगा। यह स्मारक विद्यार्थियों, शोधार्थियों, इतिहास प्रेमियों और पर्यटन के लिए खास आकर्षण केंद्र होंगे, जहां आने वाले लोग आजादी की पहली लड़ाई के इतिहास के बारे में जान सकेंगे।
शहीद स्मारक की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ
सीएम ने बैठक के दौरान शहीद स्मारक की आधिकारिक वेबसाइट (Official website of Martyr's Memorial) की ओपनिंग की है। वेबसाइट के माध्यम से देश विदेश के लोग स्मारक के इतिहास गैलरी (Haryana Ki History) और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी घर बैठेगी जान सकते हैं। साथ ही उद्घाटन समारोह से जुड़े लाइव अपडेट और ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी दी जाने वाली है। सीएम ने अधिकारियों को स्मारक के प्रचार प्रसार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और माध्यमों का प्रभावी यूज करने के निर्देश जारी किए है।