Haryana News हरियाणा पुलिस में 24 हजार पद खाली, 6600 पदों पर चल रही भर्ती

Haryana News हरियाणा पुलिस में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के बैकलाग को भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार प्रमोशन से भरेगी। पुलिस विभाग में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के बैकलाग का आंकड़ा 440 है। पुलिस विभाग में कर्मचारियों के 24 हजार 181 पद खाली हैं। महिला स्टाफ के भी 4498 स्वीकृत पदों में से 1383 पद खाली हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल के 5500 और कांस्टेबल (महिला) के 1100 पद यानी 6600 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसके बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। नारनौंद से जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम ने एसी बैकलाग खाली होने का मुद्दा सदन में उठाया। पुलिस में महिलाओं की कमी को लेकर महम के निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सरकार पर सवाल दागे।
 

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस विभाग में कुल 74 हजार 910 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 50 हजार 729 भरे हुए हैं और 24 हजार 181 खाली हैं। एससी के कुल 10 हजार 46 जवान कार्यरत हैं और 440 का बैकलाग है। पद खाली होने से मौजूदा पुलिस कर्मियों पर काम का बोझ बढ़ रहा है। अनिल विज ने कहा कि सरकार के निर्देश पर चार मई 2018 तक के एससी बैकलाग को पूरा किया गया। 1995 से चले आ रहे बैकलाग को मौजूदा सरकार ने पूरा किया है।

 

यह भी जानिए

वर्तमान में 440 का बैकलाग भी प्रमोशन, सेवानिवृति व कर्मचारियों की मृत्यु के कारण हुआ है। सरकार द्वारा प्रमोशन के जरिये इस बैकलाग को पूरा किया जाएगा। नई भर्ती भी की जा रही है। 5500 पुरुष सिपाहियों व 1100 महिला कांस्टेबल की भर्ती अंतिम चरण में है।

यह भी जानिए

Haryana News हरियाणा में किसान हुआ मालामाल, एमएसपी से ज्यादा मिल रहा सरसों का भाव


गृह मंत्री ने सदन में बताया कि दुर्गा-वन के तहत 698 महिला सिपाही (सशस्त्र पुलिस), 400 सब-इंस्पेक्टर, 65 महिला सब-इंस्पेक्टर की भर्ती करने के लिए कर्मचारी चयन आयोग को मांगपत्र भेजा गया है। इनमें 1462 पद अनुसूचित जाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए हैं। महिला इंस्पेक्टर के कुल 84 स्वीकृत पदों में से 83 भरे हुए हैं। सब-इंस्पेक्टर के 276 स्वीकृत पदों में से 218 भरे हैं। मात्र 58 पद खाली हैं। सिपाही के 4138 पदों में से 1324 खाली हैं और 2814 भरे हुए हैं।