पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर रखे जाएंगे स्कूलों के नाम

पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब स्कूलों के नाम देश का गौरव बढ़ाने वाले हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर रखें जायेंगे। टोक्यो में देश को कांस्य पदक दिलाकर हॉकी ने इतिहास रचा था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को पूरे देश ने सराहा था। इसी के संदर्भ में पंजाब सरकार ने ऐलान किया है
 

पंजाब सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब स्कूलों के नाम देश का गौरव बढ़ाने वाले हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर रखें जायेंगे। टोक्यो में देश को कांस्य पदक दिलाकर हॉकी ने इतिहास रचा था। उनके बेहतरीन प्रदर्शन को पूरे देश ने सराहा था। इसी के संदर्भ में पंजाब सरकार ने ऐलान किया है कि देश का गौरव बढ़ाने वाली हॉकी टीम के 11 खिलाड़ियों के नाम पर स्कूलों के नाम रखे जाएंगे।

सीएम अमरिंदर सिंह ने इसकी मंजूरी दी है। इस दौरान स्कूल शिक्षा लोक निर्माण मंत्री विजय इंदर सिंगला ने कहा कि खेलों के क्षेत्र में पंजाब का अहम योगदान है। साथ ही उन्होंने कहा कि ओलंपिक में देश की दूसरी सबसे बड़ी टीम कुल 124 खिलाड़ियों में से 20 खिलाड़ी पंजाब के ही थे। स्कूल शिक्षा मंत्री का कहना है कि, पदक विजेता के क्षेत्र की सड़कों का नाम भी उनके नाम पर रखा जाएगा। उनका मानना है कि, उनकी ये कोशिश छात्रों और अन्य युवाओं को भविष्य के लिए प्रेरित करेगी।

इसमें मीठापुर, जालंधर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यलाय का नाम हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है। साथ ही जीएसएसएस तिम्मोवाल अमृतसर का नाम उपकप्तान हरमनप्रीत सिंह के नाम पर रखा गया है। गौरतलब है कि भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 साल के बाद ओलंपिक में पदक अपने नाम किया था। ब्रॉन्ड मेडल मुकाबले में भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराया था। वहीं भारत ने हॉकी में सबसे पहले 1928 के ओलंपिक खेलों में गोल्ड अपने नाम किया था।