{"vars":{"id": "93802:4123"}}

करनाल में बनेगा हरियाणा का सबसे बड़ा चिड़ियाघर, 102 एकड़ में उपली गांव में होगा स्थापित

Haryana News : प्रदेश सरकार की और से अब हरियाणा में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर बनाने की योजना तैयार की गई है। इसे 102 एकड़ करनाल के उपली गांव की जमीन पर बनाया जाएगा। इसमें पर्यटकों के लिए अनेकों सुविधाएं विकसित की जाएगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Haryana News) : हरियाणा में वन्यजीवों (wildlife in haryana) और जंगल के रोमांच को करीब से देखने के लिए अब दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। करनाल के गांव उपली (Upli village of Karnal) में प्रदेश का सबसे बड़ा चिड़ियाघर विकसित करने की योजना तैयार की गई है। करीब 102 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस चिड़ियाघर में देशी-विदेशी वन्यजीवों और पक्षियों को एक ही परिसर में देखने का मौका मिलेगा। यहां शेर, बाघ, तेंदुए जैसे बड़े वन्यजीवों के साथ जहरीले सांपों की विभिन्न प्रजातियां भी रखी जाएंगी। परियोजना पर 200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है।

दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार दिया जाएगा नाम  

इस चिड़ियाघर को दानवीर कर्ण वन्य जीव विहार (Danveer Karna Wildlife Sanctuary) नाम दिया गया है। इसकी खास बात यह होगी कि यहां पर्यटक केवल जानवरों को ही नहीं देखेंगे, बल्कि उनके रहन-सहन और प्राकृतिक गतिविधियों को भी समझ सकेंगे। रात के समय सक्रिय रहने वाले जीवों को देखने के लिए अलग से विशेष गुफा बनाई जाएगी। इसके अंदर ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे पर्यटक रात्रिचर वन्यजीवों की गतिविधियों को देख सकें।चिड़ियाघर के लिए हरियाणा सरकार और केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण से मंजूरी मिल चुकी है। इसका निर्माण नेशनल हाईवे-44 (National Highway-44) के नजदीक किया जाएगा। इससे प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी यहां पहुंचने में सुविधा रहेगी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (Principal Chief Conservator of Forests) डॉ. नवदीप सिंह के अनुसार, परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कराई जाएगी। इसके लिए वन विभाग की ओर से टेंडर जारी किया जाएगा।

चिड़ियाघर में ये आकर्षण होंगे खास

यहां शेर, बाघ और तेंदुए समेत कैट फैमिली (cat family)  के दूसरे वन्यजीवों के लिए अलग-अलग बाड़े बनाए जाएंगे। इसके अलावा हिरणों की कई प्रजातियां भी रखी जाएंगी। मगरमच्छ और घड़ियाल देखने के लिए भी विशेष इंतजाम होंगे। चिड़ियाघर में कोबरा, करैत और वाइपर समेत देश में पाई जाने वाली पांच प्रमुख जहरीली सांप प्रजातियों को रखा जाएगा। पर्यटक इनके रहन-सहन, पहचान और विशेषताओं के बारे में भी जान सकेंगे। इसके अलावा यहां रात्रिचर जीवों के लिए विशेष गुफा तैयार की जाएगी। इसमें ऐसा वातावरण बनाया जाएगा, जहां पर्यटक रात में सक्रिय रहने वाले वन्यजीवों को देख सकेंगे। यह इस चिड़ियाघर का प्रमुख आकर्षण होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों से कर सकेंगे भ्रमण

पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए चिड़ियाघर में ईवी यानी इलेक्ट्रिक वाहनों (electric vehicles) का इस्तेमाल किया जाएगा। पर्यटक इन वाहनों से पूरे परिसर का भ्रमण कर सकेंगे। इससे ध्वनि और वायु प्रदूषण कम रखने में मदद मिलेगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इको फ्रेंडली बनाने की योजना पर्यटकों को इलेक्ट्रिक वाहनों से जंगल में जो का भ्रमण कराया जाएगा इससे वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी