हरियाणा में 172 करोड़ रुपये से अस्पताल होंगे अपग्रेड, 22 जिलों में बनेंगे अलग ऑपरेशन थिएटर
HR Breaking News (Haryana Latest News Update) हरियाणा के अस्पतालों में मरीज के इलाज की पूरी व्यवस्था को अपग्रेड किया जाएगा। इसमें सरकारी अस्पतालों में भवन, बेड बढ़ाने के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर, नवजातों की देखभाल के लिए विशेष सुविधा वार्ड उपलब्धता और गंभीर मरीजों की निगरानी की व्यवस्था उचित की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 172.04 करोड़ रुपए विशेष सहायता के रूप से खर्च किए जाएंगे। एक साथ 12 योजनाओं पर काम किया जाएगा।
किए जाएंगे यह प्रमुख काम (Haryana latest news in Hindi)
अस्पतालों के अंदर कई प्रमुख काम किए जाएंगे, जिसमें प्रदेश के 150 उपमंडल के अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों के अनुरूप मजबूत किया जाएगा। वहीं, 22 जिला अस्पतालों में प्रसूति मामलों के लिए अलग मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर बनाए जाएंगे। वहीं, साथ में 191 फ्रंट रेफरल यूनिट के मॉड्यूलर लेबर रूम भी बनाए जाएंगे। 27 नए नवजात स्थिरीकरण केंद्र भी बनेंगे। इसके साथ ही 24 sncu को mncu के रूप में अपग्रेड किया जाएगा।
जल्द बजट स्वीकृत होने की उम्मीद (Haryana News)
फिलहाल यह है प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसके लिए बजट की स्वीकृति और जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है, जिसके बाद जमीन स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार अंबाला की सीएमओ डॉक्टर रेनू बेरी ने बताया कि बजट आने के बाद अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में sncu को भी अपग्रेड किया जाएगा।
15 जिलों में हाई डिपेंडेंसी यूनिट बनाने का प्रस्ताव (High Dependency Unit)
इस परियोजना के तहत प्रदेश के 15 जिलों में हाई डिपेंडेंसी यूनिट (High Dependency Unit Haryana) बनाने का प्रस्ताव है, जिस पर एक-एक करोड़ रुपए की लागत आने की संभावना है। इस प्रोजेक्ट के तहत यमुनानगर, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक, नुंह, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, झज्जर, हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, भिवानी, अंबाला शामिल किए गए हैं। हाई डिपेंडेंसी यूनिट में मरीजों को सामान्य वार्ड की तुलना में ज्यादा निगरानी में रखा जा सकेगा।
वैक्सीन की सप्लाई (Vaccine Supply Chain) चेन की जाएगी मजबूत
साथ ही अस्पतालों में वैक्सीन की सप्लाई चेन (Vaccine ki Supply Chain Haryana) को भी मजबूत करने का काम किया जाएगा। राज्य ड्राई स्टोर, क्षेत्रीय व जिला वैक्सीन स्टोर बनाने के लिए 7.50 करोड़ रुपए खर्च होने का प्रस्ताव है। वहीं, ब्लड स्टोरेज यूनिट (Blood Storage Unit) के लिए 4.25 करोड़ रुपए खर्च होने का प्रस्ताव रखा गया है। फ्रंट रेफरल यूनिट को भी अपग्रेड किया जाना है, जिसके लिए 3.17 करोड़ रुपए का प्रस्ताव है। प्रस्ताव के लिए अभी मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद इसे 3 माह में शुरू करके 1 साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
61 करोड़ से ज्यादा में सुधरेंगे 150 से ज्यादा अस्पताल
बता दें कि प्रस्ताव के अनुसार 61.26 करोड़ रुपए एक बड़ा हिस्सा 150 से ज्यादा अस्पतालों (Haryana Hospital Updates) और सीएचसी (CHC) की गुणवत्ता के सुधार के लिए खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। इसमें 191 मॉड्यूलर लेबर रूम के लिए 47.32 करोड़ रुपए प्रस्तावित है। वहीं, प्रदेश के 22 जिला अस्पतालों के मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लिए 13.80 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। 7.78 करोड़ रुपए से 27 नए नवजात स्थितीकरण केंद्रों का भी प्रस्ताव है।
वहीं 24 एसएनसीयू को एमएनसीयू में बदलने के लिए 7.20 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। इसके अलावा 21 नई लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट, 12 पोषण पुनर्वास केंद्र और जरूरत के अनुसार ब्लड स्टोरेज यूनिट बनाने की भी योजना बनाई गई है। वहीं 5 बड़े मेडिकल संस्थानों में विशेष लैक्टेशन मैनेजमेंट सेंटर में बनाए जाएंगे।