Housing Scheme : हरियाणा में अपना घर खरीदने का शानदार मौका, इस योजना के तहत पाएं सस्ते फ्लैट
HR Breaking News (Cheap Flat Booking) अगर आप भी खुद का खरीदने का सपना देख रहे हैं तो ये आपके लिए खुशखबरी हो सकती है। बता दें कि अब सरकार से एक आवास योजना के तहत आम और आर्थिक रूप (Cheap Flat in India) से कमजोर वर्ग के परिवारों को काफी कम कीमत में ही अपना खुद का फ्लैट खरीदने का मौका दे दिया है। खास बात यह है कि फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऐसे में आइए जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी।
कमजोर वर्गों को घर देने की शुरुआत
फरीदाबाद में मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत फ्लैट्स की बुकिंग (booking of flats) की प्रक्रिया की शुरुआत गुरुवार से की जा चुकी है। इस योजना के तहत सरकार ने समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को घर देने की शुरुआत कर दी है। योजना के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग डिपार्टमेंट (Town and Country Planning Department) द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित फ्लैट्स के आवंटन की प्रक्रिया फरीदाबाद के साथ-साथ गुरुग्राम, रेवाड़ी, पानीपत और रोहतक शहरों में भी लागू की जा रही है।
शुरू हो गई फ्लैट की बुकिंग
इस योजना के तहत योग्य आवेदक गुरुवार, 29 जनवरी से अपने फ्लैट की बुकिंग शुरू कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों ने मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना (Chief Minister Urban Housing Scheme) के तहत फ्लैट्स के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और जोकि फिजिकल वेरिफिकेशन प्रक्रिया में योग्य पाए गए हैं, वे इस बुकिंग प्रक्रिया का लुफ्त उठा सकते हैं।
सिर्फ इतनी राशि देकर खरीदें फ्लैट
इस योजना के तहत फ्लैट की खरीदी करने के लिए दस हजार रुपये की जमा राशि को देना होगा। इसके साथ ही में योजना के लिए योग्य आवेदक फ्लैट्स की लिस्ट हाउसिंग फॉर ऑल डिपार्टमेंट (Faridabad flat booking) की वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस योजना के तहत शहर में सैकड़ों योग्य लोगों ने अपने आवेदन जमा किए हैं।