Delhi में जा रहे हैं तो देख लें लिस्ट, बदल गए हैं 9 मेट्रो स्टेशंस के नाम
Delhi - अगर आप दिल्ली में मेट्रो का इस्तेमाल करने जा रहे हैं तो ध्यान दें कि कुछ स्टेशन के नाम बदल दिए गए हैं। कुल 9 मेट्रो स्टेशनों के नाम अब नए हो गए हैं, जबकि अन्य कई नाम यथावत रखे गए हैं। यह बदलाव स्थानीय पहचान और स्पष्ट दिशा संकेत को ध्यान में रखकर किया गए हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi) दिल्ली सरकार ने मेट्रो के सात स्टेशनों के नाम बदलने और दो स्टेशनों के नामों में संशोधन करने का फैसला किया है। यह निर्णय राज्य नाम प्राधिकरण (SNA) की चेयरमैन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, के नेतृत्व में लिया गया। वहीं, कुछ स्टेशनों के नाम वैसे ही रखे गए हैं, जैसे कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में सुझाए गए थे।
12 स्टेशनों के नाम यथावत रखे गए-
सीएम ने कहा कि मेट्रो स्टेशन (metro station) केवल आवागमन के लिए नहीं होते, बल्कि वे इलाके की पहचान और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाते हैं। इसलिए हर नाम पर गंभीर विचार करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया गया। नामों में किए गए संशोधन स्थानीय पहचान और स्पष्ट दिशा संकेत को ध्यान में रखकर किए गए हैं।
मुख्यमंत्री और प्राधिकरण की चेयरमैन ने बताया कि दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में प्रस्तावित 21 स्टेशनों के नामों की समीक्षा के बाद, प्राधिकरण ने 12 नाम यथावत रखने, सात नामों में संशोधन करने और दो स्टेशनों के नाम बदलने का निर्णय लिया है।
यथावत रखे गए नाम-
मजलिस पार्क
भलस्वा
हैदरपुर बादली मोड़
दीपाली चौक
यमुना विहार
भजनपुरा
खजूरी खास
सूरघाट
झड़ौदा माजरा
बुराड़ी
पुष्पांजलि
मौजपुर-बाबरपुर
स्टेशनों के संशोधित नाम
उत्तरी पीतमपुरा-प्रशांत विहार (पूर्व नाम: प्रशांत विहार)
जगतपुर-वजीराबाद (पूर्व नाम: जगतपुर)
नानक प्याऊ-डेरावल नगर (पूर्व नाम: डेरावल नगर)
खानपुर-वायु सेनाबाद (पूर्व नाम: खानपुर)
नानकसर-सोनिया विहार (पूर्व नाम: सोनिया विहार)
श्री राम मंदिर मयूर विहार (पूर्व नाम: मयूर विहार पॉकेट-1)
मंगोलपुर कलां-वेस्ट एन्क्लेव (पूर्व नाम: वेस्ट एन्क्लेव)
पूर्णतः परिवर्तित वाले नाम
हैदरपुर गांव (पूर्व नाम: नार्थ पीतमपुरा)
मधुबन चौक (पीतमपुरा)
इस स्टेशन का नाम पूरी तरह बदलकर क्षेत्र की स्थानीय पहचान के अनुरूप रखा गया है।
नमो भारत’ से तेज होगी दिल्ली की यात्रा: रेखा गुप्ता-
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Chief Minister Rekha Gupta) ने रविवार को ‘नमो भारत’ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) के दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का धन्यवाद किया। उन्होंने दिल्ली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा भारत की पहली ‘नमो भारत’ आरआरटीएस सेवा (RRTS service) का उद्घाटन और दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर (Delhi-Meerut Corridor) का राष्ट्र को समर्पित किया जाना, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।