Delhi Metro में करते हैं सफर तो जरूर जान लें नया अपडेट, होली पर यह रहेगा यात्रा का शेड्यूल
Delhi Metro - होली के दिन दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आ गया है। DMRC ने मेट्रो संचालन में कुछ बदलाव किए हैं ताकि त्योहार के दौरान यात्रियों को परेशानी न हो। यात्रियों को नए शेड्यूल के अनुसार ही स्टेशन पर आने की सलाह दी गई है... तो चलिए आइए नीचे खबर में चेक कर लेते है शेड्यूल-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi metro Holi Schedule) होली के दिन आम तौर पर सरकारी और प्राइवेट ऑफिसों में छुट्टी रहती है, लेकिन मेट्रो से यात्रा करने वाले यात्री अभी भी काफी संख्या में होते हैं। इसलिए मेट्रो सेवाएं (metro services) पूरी तरह बंद नहीं होतीं और संचालन जारी रहता है। हालांकि, होली के त्यौहार के दौरान सुरक्षा और अन्य कारणों से मेट्रो का संचालन (operation of metro) कुछ समय के लिए रोका जा सकता है।
हर साल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) होली पर मेट्रो सेवाओं के बारे में अपडेट जारी करता है। इस बार भी DMRC ने होली के दिन ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी दी है, जिसे जानना यात्रियों के लिए जरूरी है, ताकि उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने बताया कि होली के दिन, यानी 4 मार्च 2026 (बुधवार), मेट्रो सेवाएं सुबह से नहीं चलेंगी और दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी। इस दौरान दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें, जिसमें एयरपोर्ट (airport) एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है, कुछ समय तक सेवा नहीं देंगी।
4 मार्च को सभी मेट्रो लाइनों के अंतिम स्टेशनों (टर्मिनल) से ट्रेन सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी और उसके बाद नियमित समय के अनुसार चलती रहेंगी। रात में अंतिम ट्रेन का समय पहले के शेड्यूल (Last train timings are as per earlier schedule) के अनुसार ही रहेगा। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में यात्रा करने वाले यात्री मेट्रो के नए शेड्यूल के अनुसार ही निकलें, नहीं तो स्टेशन पर लौटना पड़ सकता है।
बता दें कि होली की छुट्टी (holi holiday) और मेट्रो स्टाफ की छुट्टियों के कारण इस दिन मेट्रो का संचालन आधे दिन के लिए रोका जाता है। इसके अलावा, होली के दौरान स्टेशन या ट्रेनों में हुड़दंग न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए DMRC यह व्यवस्था करती है, ताकि परिसर साफ-सुथरा रहे और यात्रियों को कोई परेशानी न हो।