{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हरियाणा में 8 महिनों में 2310 खाद्य पदार्थों के सैंपल में से 507 फैल

haryana news : प्रदेश में अप्रैल से नवंबर तक 2310 खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए थे। इनमें से जांच के दौरान 507 सैंपल फैल निकले। जिसके चलते कई जिलों में मिठाईयां नष्ट की गई थी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।  

 

HR Breaking News (haryana news) : त्योहारी सीजन में बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग इस दौरान दुकानों और प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने तो बड़े स्तर पर जुटाता है, लेकिन जांच प्रक्रिया की रफ्तार इतनी धीमी है कि कई मामलों में रिपोर्ट आने से पहले ही संबंधित खाद्य सामग्री (food samples) उपभोक्ताओं तक पहुंच जाती है। प्रदेश में अप्रैल से नवंबर के बीच लिए गए नमूनों के आंकड़े भी इसी स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं। इस अवधि में विभाग ने कुल 4490 सैंपल लिए, जिनमें से 2310 की जांच पूरी हुई। जांच में 507 नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे, जबकि 2180 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है। वहीं, मिलावट और गुणवत्ता संबंधी कार्रवाई के दौरान करीब 50 हजार किलो मिठाई नष्ट करवाई गई।

रेवाड़ी में सबसे अधिक 53 सैंपल मिले फैल

सैंपलिंग अभियान के लिए प्रदेशभर में 27 फूड सेफ्टी ऑफिसर (Food Safety Officer) और 6 डेजिग्नेटेड ऑफिसर तैनात किए गए थे। टीमों ने दूध, पनीर, खोया और इनसे तैयार होने वाली मिठाइयों के अलावा दूसरे खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए। जिलों के आंकड़ों में रेवाड़ी में सबसे अधिक 53 सैंपल जांच में फेल मिले हैं। हिसार में 38, गुरुग्राम में 36 तथा फरीदाबाद और यमुनानगर (Yamunanagar) में 30-30 नमूनों में खामियां सामने आईं। वहीं, अंबाला में 20, पानीपत में 19, सोनीपत में 19 और चरखी दादरी व नूंह में 9-9 सैंपल फेल पाए गए।

खाद्य मानकों में कमी पर अलग-अलग श्रेणी में कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत के अनुसार, जांच में कोई खाद्य पदार्थ निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं मिलता तो उसे सब-स्टैंडर्ड की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे मामलों में संबंधित दुकानदार पर जुर्माना लगाया जा सकता है। वहीं, पैकेट पर गलत जानकारी देना या लेबलिंग संबंधी नियमों का उल्लंघन करना मिस ब्रांडेड की श्रेणी (Category of Miss Branded) में आता है। इसके लिए भारी जुर्माने के साथ छह महीने तक की सजा का भी प्रावधान है।

अंबाला में 20 सैंपल मिले फेल

अंबाला के खाद्य सुरक्षा अधिकारी शशिकांत (Ambala's Food Safety Officer Shashikant) ने बताया कि अंबाला में लिए गए 77 नमूनों में से अब तक 57 की रिपोर्ट आई है। जांच में 20 नमूने फेल मिले हैं। शेष नमूनों की रिपोर्ट भी जल्द आने की उम्मीद है।