{"vars":{"id": "93802:4123"}}

UP में 1 जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता, इस दिन होगा बढ़ौतरी का एलान, इतनी बढ़ेगी सैलरी

UP News : अब कुछ ही दिनों में नवरात्री, दिवाली का त्योहार आने वाला है और सरकार हर बार जुलाई के डीए की घोषणा दिवाली के आस-पास करती है। हालांकि ये बढ़ौतरी 1 जुलाई 2025 से लागू हुई मानी जाएगी। अब डीए बढ़ौतरी (DA hike July 2025) को लेकर ताजा आंकड़े सामने आए हैं, जिसके तहत डीए में बंपर बढ़ौतरी के आसार है और इसका प्रभाव कर्मचारियों की सैलरी पर भी देखने को मिलेगा।

 

HR Breaking News : (UP News) जुलाई के डीए के लिए जनवरी से जून तक का इंडेक्स आ चुका है और इन ताजा आंकड़ो ने त्योहारी सीजन से पहले ही खुशी की एक बड़ी लहर दौड़ा दी है। आंकड़े पर गौर करें तो इस बार यूपी के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance - DA) में जनवरी के डीए बढ़ौतरी से ज्यादा के आसार है। आइए खबर में जानते हैं कि इस जुलाई 2025 में कर्मचारियों का डीए कितना बढ़ सकता है।
 

कब होगा डीए हाइक का ऐलान


सुत्रों के अनुसार सरकार अपने कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा देने को त्योहार है। अक्टूबर में होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस 3 प्रतिशत बढ़ोतरी पर अंतिम मुहर सरकार लगा सकती है। केंद्रीय कर्मचारियों के ऐलान के बाद भी यूपी के कर्मचारियों (DA Hike In UP) को भी जल्द ही इसका फायदा मिल जाएगा। माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू मानी जाएगी। यानी की जब भी इसका ऐलान होगा, आपको जुलाई, अगस्त और सितंबर का पूरा बकाया पैसा एरियर के रूप में दिया जाएगा।

जानिए क्या है डीए का पूरा केलकुलेशन


आप जानते ही है कि महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) AICPI इंडेक्स के आंकड़ों पर डिपेंड करता है। देखिए जनवरी से जून 2025 तक का सफर कैसा रहा है।
Month    CPI(IW)BY2001=100    DA प्रतिशत मासिक बढ़ौतरी
जनवरी 2025 के आंकड़े     143.2    56.39
फरवरी 2025 के आंकड़े     142.8    56.72
मार्च 2025 के आंकड़े    143.0    57.09
अप्रैल 2025 के आंकड़े    143.5    57.47
मई 2025 के आंकड़े    144.0    57.85
  जून 2025 के आंकड़े      145.0      58.18


जून 2025 तक के आंकड़ों पर गौर करें तो जून 2025 तक आखिर में DA का कुल आंकड़ा (Total figure of DA)58.18 प्रतिशत पर पहुंच गया। नियमो के अनुसार, DA को दशमलव में नहीं दिया जाता, इसलिए यह 58 प्रतिशत तय माना जा रहा है।

सैलरी पर क्या पड़ेगा प्रभाव


अगर डीए (DA Hike In July) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो इसका अर्थ है कि आपकी जेब में हर महीने पहले से थोड़ा ज्यादा पैसा आएगा। उदाहरण  के माध्यम से समझते हैं कि आपकी बेसिक सैलरी के हिसाब से सैलरी (Salary Calculation) में कितना इजाफा होगा। 


जैसे की अगर किसी कर्मचारी की सैलरी 18,000 रुपये हैं तो इस हिसाब से केलकुलेशन
 

मौजूदा DA (55 प्रतिशत)    9,900 रुपये प्रति माह
नया DA 58 प्रतिशत होगा तो दी जाने वाली राशि 10,440 रुपये प्रति माह होगी। इस हिसाब से देखें तो मासिक बढ़ोतरी    540 रुपये होगी और सालाना बढ़ोतरी 6,480 रुपये के आस-पास होगी। 

लेवल-1 पर इतनी होगी अधिकतम बेसिक सैलरी
विवरण    रकम (रुपये में)

 

लेवल-1 मौजूदा DA 55 प्रतिशत है तो कर्मचारियों (UP Employees DA Hike) को दी जाने वाली राशि 31,295 रुपये प्रति माह होगी और नया DA 58 प्रतिशत होता है तो यह राशि बढ़कर 33,002 रुपये प्रति माह हो जाएगी। इस हिसाब से देखें तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees) में मासिक बढ़ोतरी 1,707 रुपये और सालाना बढ़ोतरी 20,484 रुपये के आस-पास होगी।

जानिए क्या है पूरा प्रोसेस


अब वित्त मंत्रालय का व्यय विभाग इस 3 प्रतिशत बढ़ोतरी का एक प्रस्ताव तैयार करने वाला है और वर्तमान में चल रहे 7वें वेतन आयोग  (7th Pay Commission) के तहत इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में जो बैठक होगी, उस कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। जैसे ही कैबिनेट की ओर से इसकी मंजूरी मिलती है तो इसका आधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा।