हवाई सफर होगा महंगा, इंडिगो ने बढ़ाया टिकट पर फ्यूल सरचार्ज
HR Breaking News : (IndiGo Ticket Price) हवाई यात्रा करने वाले लोगों के लिए इंडिगो की तरफ से बड़ा अपडेट जारी कर दिया गया है। ATF की कीमत (ATF Price) में लगातार हो रही बढ़ोतरी तथा पश्चिम एशिया में बढ़ रहे तनाव की वजह से हवाई यात्रा महंगी होने जा रही है। त्योहारी सीजन के इस दौर में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी (country's largest airline company) इंडिगो ने 6 अक्टूबर से अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सर चार्ज (Fuel surcharge on domestic and international flights) बढ़ाने की घोषणा कर दी है। चलिए जान लेते हैं इंडिगो कंपनी (IndiGo company) की तरफ से जारी किए गए इस नए अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
इंडिगो कंपनी की तरफ से 500 किलोमीटर तक की दूरी वाले रास्ते के लिए 375 रूपये, 501 से 1000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए 600 रूपये फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) लिया जाएगा। इंडिगो कंपनी के इस अपडेट के मुताबिक दिल्ली से लखनऊ, हैदराबाद और जयपुर जाने वाली यात्रियों को ₹100 अधिक देने होंगे। वहीं, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता जाने वाली यात्रियों को ₹900 अधिक किराया देना होगा। तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर को एटीएम की कीमत (ATF Price) में तकरीबन 13.2% यानी ₹16 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है जिसके बाद जेट फ्यूल की कीमत (Jet fuel price) बढ़कर 137 रुपए प्रति लीटर हो गई है और अब इस बढ़ रही कीमत का सीधा-सीधा असर हवाई सफर (airplane ticket booking) करने वाली यात्रियों के जेब पर पड़ने वाला है।
अन्य एयरलाइंस भी कर सकती है किराए में बढ़ोतरी
इंडिगो के इस कदम (IndiGo Ticket Price) के बाद एयर इंडिया समूह, अकासा और और स्पाई सजेट जैसी अन्य प्रमुख घरेलू एयरलाइंस भी आने वाले दिनों में अपने किराए में बढ़ोतरी कर सकती हैं क्योंकि सभी कंपनियां लागत का ज्यादा दबाव झेल रही है। वैश्विक स्तर पर भी हालत कोई अलग नहीं है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों (International crude oil prices) में बदलाव की वजह से Emirates, सिंगापुर एयरलाइंस (Singapore Airlines) जैसी वैश्विक एयरलाइंस पहले से ही कई रास्तों पर अपने फ्यूल सरचार्ज को बढ़ा चुकी हैं। अंतर्राष्ट्रीय रास्ते पर शार्क देशों की उड़ानों के लिए 1000 से ₹3000, जबकि खाड़ी देशों, दक्षिण पूर्व एशिया और अफ्रीका के उड़ानों पर 500 से 1000 रुपए तक की अधिक बढ़ोतरी की गई है।
6 अक्टूबर से बढ़ाया घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का किराया (International flight fares)
इंडिगो कंपनी की तरफ से 6 अक्टूबर से घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए फ्यूल सरचार्ज (Fuel Surcharge) को बढ़ा दिया गया है। दिल्ली से मुंबई की जहां दूरी 1140 किलोमीटर है और यहां नया फ्यूल चार्ज ₹900 हो गया है, दिल्ली से कोलकाता की दूरी 1305 किलोमीटर है और यहां नया फ्यूल चार्ज ₹900 हो गया है। दिल्ली से बेंगलुरु की दूरी 800 किलोमीटर है और यहां नया फ्यूल चार्ज 1150 रुपए हो गया है। दिल्ली से लखनऊ की दूरी 420 किलोमीटर है और यहां नया फ्यूल चार्ज 375 रूपये हो गया है।